Wednesday, November 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

देहरादून : पटेलनगर 14 लाख लूटकांड में 8वें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा गया

November 18, 2026
in Uncategorized
0
देहरादून : पटेलनगर 14 लाख लूटकांड में 8वें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा गया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पटेलनगर में छोटी दीपावली के दिन हुई 14 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में फरार चल रहे 8वें आरोपी आदित्य ने आज बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Related posts

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

November 18, 2026
चुनाव से पहले सीएम की बड़ी घोषणा :’बैणी-भुली’ योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में आएगी पहली किस्त

चुनाव से पहले सीएम की बड़ी घोषणा :’बैणी-भुली’ योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में आएगी पहली किस्त

November 18, 2026

आदित्य ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस उसे सुरक्षा के बीच लेकर पहुंची। नीली हुडी और काले मास्क में दिखे आदित्य से जब मीडिया ने सवाल पूछा तो उसने कहा – *”जो कोर्ट करेगा, वो ठीक करेगा।”* इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

 

सरेंडर से पहले आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लूट में शामिल होने की बात कबूली थी। वीडियो में उसने दावा किया था कि उसी ने कार से पैसों से भरा थैला उठाया था।

उसने ये भी दावा किया था कि बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी ने उसे स्कूटर खेलने के बहाने बुलाया था और बताया था कि थैले में प्रतिबंधित पशुओं के अंग हैं। बाद में उसे धमकाकर साथ देने के लिए मजबूर किया गया।

आदित्य ने इसी वीडियो में सिद्धांत बडोनी को इस लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन दावों की जांच अभी बाकी है।

अब तक 8 आरोपी जेल में
इस मामले में सिद्धांत बडोनी समेत अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके थे। आदित्य के सरेंडर के बाद अब संख्या 8 हो गई है।

बता दें, 7 नवंबर को हरिपुर कलां निवासी राजेश कुमार सोनी प्लॉट के सौदे के 14 लाख रुपये लेकर इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे, तभी बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने उनकी कार से पैसों का बैग लूट लिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

पुलिस पर भी उठे सवाल
इधर इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक सिपाही का वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कांस्टेबल प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी गई है, जबकि लूटकांड की विवेचना थानाध्यक्ष सहसपुर कर रहे हैं।

फिलहाल आदित्य के सरेंडर के बाद पुलिस अब उसके दावों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल करेगी।

Previous Post

चुनाव से पहले सीएम की बड़ी घोषणा :’बैणी-भुली’ योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में आएगी पहली किस्त

Next Post

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

Next Post
सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : पुरोला और कालाढूंगी नगर पंचायत से बने नगर पालिका, अधिसूचना जारी

3 years ago
मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

3 years ago
बड़ी खबर : जखोली के आदमखोर गुलदार को मारी गोली, शव बरामद नहीं

गोलीबाज वन विभाग : गोली दे दी ग्रामीणों को, नहीं ढूंढ सका आदमखोर को

2 years ago
बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला
  • देहरादून : पटेलनगर 14 लाख लूटकांड में 8वें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा गया
  • चुनाव से पहले सीएम की बड़ी घोषणा :’बैणी-भुली’ योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में आएगी पहली किस्त

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

सनसनी : देहरादून में बंद बोरी में मिली युवती की लाश, गला रेता हुआ मिला

November 18, 2026
देहरादून : पटेलनगर 14 लाख लूटकांड में 8वें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा गया

देहरादून : पटेलनगर 14 लाख लूटकांड में 8वें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा गया

November 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.