उधम सिंह नगर। खटीमा के सितारगंज-किच्छा हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियां उसकी चपेट में आ गईं।
जानकारी के मुताबिक दड़हा की उत्तरांचल कॉलोनी में रहने वाली मीनू देवी अपनी दो बेटियों के साथ स्कूल जा रही थीं। स्कूल में पीटीएम था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज कार ने तीनों को कुचल दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मीनू देवी और उनकी 7 साल की छोटी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 10 साल की बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।










