देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दलों ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा और कांग्रेस से पहले उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारकर सबको चौंका दिया है।
शनिवार को देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस पहली सूची में प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्षों को देखकर किया गया है।
किसे कहां से मिला टिकट
जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, धारचूला से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरन सिंह कठैत, प्रतापनगर से प्रकाश राणा, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके अलावा राजपुर सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह और टिहरी सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य सीटों के नामों की घोषणा भी जल्द की गई है।
यूकेडी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें अन्य विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम होंगे।











