Friday, October 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार

October 30, 2026
in एक्सक्लूसिव, हादसा
0
ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पूरे जिले के पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Related posts

देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच

देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच

October 30, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस : सरहद से पहाड़ तक एकता का संदेश, कल उत्तराखंड के हर थाने में दिखेगी PM मोदी की मौजूदगी वाली एकता परेड

राष्ट्रीय एकता दिवस : सरहद से पहाड़ तक एकता का संदेश, कल उत्तराखंड के हर थाने में दिखेगी PM मोदी की मौजूदगी वाली एकता परेड

October 30, 2026

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। उस समय धाम में भारी बर्फबारी हो रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद जोशीमठ के हाथी पर्वत इलाके में उसका संपर्क टूट गया। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास क्रैश हो गया है।

इस हादसे की सबसे पहले सूचना भारतीय सेना ने दी। सेना ने सीधे डीएम चमोली को जानकारी दी कि हाथी पर्वत के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि एसडीएम जोशीमठ को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर चाई गांव के ऊपर हेली की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली थी। यूकाडा कर्मचारियों ने बताया कि यह ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर था जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहा था। इसमें 5 यात्री और 1 पायलट सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर की टीम दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम खुद पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने गंभीर घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में प्रताप, अरूण, शंकर, सुधीर और एमएस नागाराजा सहित एक पायलट शामिल हैं।

गौरतलब है कि चार धाम यात्रा अपने अंतिम चरम पर है, मौसम विभाग ने भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। बावजूद इसके चारों धाम के लिए धड़ल्ले से हेलीकॉप्टर खराब मौसम में भी उड़ान भर रहे हैं। हेली कंपनियों की मनमर्जी के चलते इस प्रकार के हादसों का अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था। जिला प्रशासन तक इन बेलगाम उड़न खटोलों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। अब इस दशा में इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा!

Previous Post

देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: खनन माफियाओं पर चला सरकार का बुलडोजर

बड़ी खबर: खनन माफियाओं पर चला सरकार का बुलडोजर

3 years ago
कामयाबी : इनामी माफिया को किया पुलिस ने गिरफ्तार

कामयाबी : इनामी माफिया को किया पुलिस ने गिरफ्तार

3 years ago

गजब : विजिलेंस अधिकारी से ही अवैध वसूली

3 years ago
उत्तराखंड : धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त, कैबिनेट से मिली मंजूरी

उत्तराखंड : धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त, कैबिनेट से मिली मंजूरी

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार
  • देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच
  • राष्ट्रीय एकता दिवस : सरहद से पहाड़ तक एकता का संदेश, कल उत्तराखंड के हर थाने में दिखेगी PM मोदी की मौजूदगी वाली एकता परेड

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार

ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार

October 30, 2026
देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच

देहरादून : बेरोजगारों का हल्ला बोल, 17 मांगों को लेकर हजारों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय किया कूच

October 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.