देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में आज गरज चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।
वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत अन्य मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम सहित 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में सुबह का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया और दिन भर हल्की बौछारें जारी रहने की संभावना है।











