हरिद्वार। गंगा नगरी हरिद्वार का नाम सुनते ही मन में भक्ति आती है, लेकिन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही जो सीन दिख रहा है, उसने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए हैं।
पिछले एक महीने से रेलवे रोड पर खुलेआम ‘इशारों-इशारों’ में ग्राहक फंसाने का खेल चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही कुछ महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर अकेले युवकों को अश्लील इशारे कर बुलाती थीं। मना करने पर झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट आम बात हो गई थी।
तीर्थ यात्रियों ने कहा – “बच्चों के साथ निकलना मुश्किल हो गया था।”
पुलिस ने बिछाया जाल, 3 दिन में 24 धरीं
लगातार शिकायतें मिलने पर कोतवाली प्रभारी ने सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात किया।
फिर चला ऑपरेशन क्लीन –
पहले दिन 8, दूसरे दिन 9 और तीसरे दिन 7 महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया गया। कुल 24 महिलाओं पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
पुलिस सिर्फ सड़क पर ही नहीं रुकी। स्टेशन के आसपास के 15 से ज्यादा होटलों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने साफ कहा है – “बिना आधार कार्ड के किसी को कमरा दिया या कमरे में कोई गलत काम मिला, तो होटल पर ताला लगेगा और मालिक जेल जाएगा।”
अब पुलिस ने वहां रोज शाम को महिला पुलिस की गश्त शुरू कर दी है। स्थानीय दुकानदारों ने इस एक्शन के बाद राहत की सांस ली है।












