Monday, October 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

भ्रष्टाचार : नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार छीने, एडीएम पौड़ी को मिला प्रभार

October 25, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
भ्रष्टाचार : नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार छीने, एडीएम पौड़ी को मिला प्रभार
Share on FacebookShare on Whatsapp

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड की धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का बड़ा संदेश दिया है। पौड़ी जिले की सतपुली नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान पर शासन ने बड़ा हंटर चलाया है। अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने अध्यक्ष के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं।

Related posts

हरिद्वार: ब्लैकमेलिंग केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

हरिद्वार: ब्लैकमेलिंग केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

October 26, 2026
ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

October 25, 2026

सचिव, शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सतपुली नगर पंचायत के सभी अधिकार अपर जिलाधिकारी (ADM) पौड़ी के पास रहेंगे। साथ ही अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है कि क्यों न उन्हें पद से हटाया जाए।

RTI से उठा पर्दा
सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र रावत और शशांक घिल्डियाल ने जुलाई 2025 में RTI से नगर पंचायत के खर्चों की जानकारी निकाली। इसमें कई गड़बड़ियां दिखीं तो उन्होंने सीधे शासन में जांच की मांग की।

5 सदस्यीय जांच टीम
शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SDM सतपुली की अध्यक्षता में 5 अधिकारियों की जांच समिति बनाई।

सितंबर में रिपोर्ट
समिति ने सितंबर में अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी, जिसमें अध्यक्ष के खिलाफ 3 बड़े आरोप सही पाए गए।

अपने ही पेट्रोल पंप से खेल
सबसे बड़ा आरोप ईंधन घोटाले का है। जांच में पाया गया कि नगर पंचायत के वाहनों और जनरेटरों के लिए ईंधन अध्यक्ष के निजी पेट्रोल पंप से ही नियम विरुद्ध तरीके से खरीदा जा रहा था, जिससे सीधे तौर पर पद का दुरुपयोग और निजी लाभ का मामला बनता है।

पार्किंग ध्वस्तीकरण में मनमानी

नगर की एक पार्किंग को बिना किसी तकनीकी समिति की राय और बिना टेंडर प्रक्रिया के ही ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

निविदाओं का कृत्रिम विखंडन
बड़े कामों को जानबूझकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया गया ताकि ई-टेंडरिंग से बचा जा सके और अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिया जा सके। यह वित्तीय नियमावली का सीधा उल्लंघन है।

अब आगे क्या?
अधिकार सीज होना पहली कार्रवाई है। यदि अध्यक्ष अपने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो शासन नगर पालिका अधिनियम के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से बर्खास्त भी कर सकता है।

फिलहाल सतपुली में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि छोटे से नगर पंचायत में भी अगर इतना खेल हो रहा है, तो बड़े निकायों का क्या हाल होगा।

Previous Post

खुलासा : यूनानी कॉलेज में 20 शिक्षक निकले कागजी, CCTV फुटेज भी एडिटेड, 1 करोड़ का जुर्माना, मान्यता पर रोक!

Next Post

विधानसभा चुनाव : मंत्रियों की कुर्सी पर संकट! BJP हाईकमान ने मांगी परफॉरमेंस रिपोर्ट, सीट बदलने की जुगत पड़ी भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग:  उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की अजेय जीत, रिकॉर्ड मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

ब्रेकिंग:  उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की अजेय जीत, रिकॉर्ड मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

2 years ago
दुखद : देर रात चमोली के थराली में फटा बादल, कई लापता

दुखद : देर रात चमोली के थराली में फटा बादल, कई लापता

1 year ago
सइयां भए कोतवाल: एआरटीओ कार्यालय में मना बर्थडे का जश्न

सइयां भए कोतवाल: एआरटीओ कार्यालय में मना बर्थडे का जश्न

3 years ago
कार्यवाही :  निलंबित अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ीं,  जारी हुआ……

कार्यवाही : निलंबित अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ीं, जारी हुआ……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • हरिद्वार: ब्लैकमेलिंग केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा
  • ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप
  • शर्मनाक : हरिद्वार में खुलेआम देह व्यापार का खेल! तीन दिन में 24 महिलाएं हिरासत में

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

हरिद्वार: ब्लैकमेलिंग केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

हरिद्वार: ब्लैकमेलिंग केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

October 26, 2026
ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

October 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.