Tuesday, October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

अजब गजब : 100 किलो सोने के लालच में तांत्रिक ठगी, 20 लाख रुपये हड़पे

जमीन में पहले असली सोना दबाकर जीता भरोसा, फिर मरे नाग की मुक्ति के नाम पर ऐंठे पैसे

October 20, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
अजब गजब : 100 किलो सोने के लालच में तांत्रिक ठगी, 20 लाख रुपये हड़पे
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उधमसिंह नगर। जिले के खटीमा से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थारू जनजाति के एक व्यक्ति को जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए।

Related posts

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

October 20, 2026
ममता हुई शर्मसार : बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो मां ने नवजात को रख दिया कार के नीचे, हुई मौत, तीन गिरफ्तार

ममता हुई शर्मसार : बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो मां ने नवजात को रख दिया कार के नीचे, हुई मौत, तीन गिरफ्तार

October 20, 2026

15 साल पहले खरीदी थी जमीन

जानकारी के अनुसार पीड़ित उमेश की नौगवांठग्गू गांव में जमीन है, जिसे उन्होंने करीब 15 साल पहले खेती के लिए खरीदा था। नवंबर 2025 में उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा 20 लाख रुपये में बेचा था। इसकी जानकारी उनके एक परिचित को हुई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगने की योजना बनाई।

आरोपियों ने उमेश को बताया कि उसकी जमीन में ‘माया’ दबी है, जिसमें करीब 100 किलो सोना है। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने पहले उसकी जमीन में कुछ ग्राम सोना दबा दिया और फिर कथित तांत्रिक को बुलाकर पूजा कराई। पूजा के बाद खुदाई में वही सोना निकला। उमेश ने उसकी जांच कराई तो वह असली निकला, जिससे उसे आरोपियों पर पूरा भरोसा हो गया।

घड़े में मरा सांप निकालकर रचा नया जाल

भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने दूसरा जाल बुना। एक घड़े में मरा हुआ सांप रखकर उसे जमीन में दबा दिया गया। दोबारा पूजा और खुदाई में वह घड़ा निकला। तब कथित तांत्रिक ने उमेश को बताया कि जमीन में दबी माया की सुरक्षा नागराज कर रहा था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई है। माया पाने के लिए नागराज को मुक्ति और मोक्ष दिलाना जरूरी है।

इसके लिए गौ मणि और हिमालय की कस्तूरी से विशेष पूजा कराने की बात कही गई और खर्च 20 लाख रुपये बताया गया। आरोपियों ने उमेश को किसी से चर्चा न करने की कसम भी दिलाई।

हरिद्वार में पूजा के नाम पर गंगा में विसर्जन

जमीन बेचने से मिले 20 लाख रुपये उमेश ने पूजा के नाम पर दे दिए। इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार ले गए, जहां मरे सांप की मुक्ति के नाम पर पूजा कराकर गंगा में विसर्जन कर दिया गया।

आत्महत्या के प्रयास के बाद खुला राज

रकम गंवाने और माया नहीं मिलने से उमेश परेशान रहने लगा, लेकिन कसम के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। करीब एक माह पहले परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। तब उसके पुत्र रणधीर ने कोतवाली में आठ लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि पूजा-पाठ के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने की बात सामने आई है। कथित तांत्रिक की मृत्यु हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

ममता हुई शर्मसार : बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो मां ने नवजात को रख दिया कार के नीचे, हुई मौत, तीन गिरफ्तार

Next Post

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

Next Post
Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : दरोगा की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी का शव बरामद 

2 years ago
ब्रेकिंग : कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक, अतिथि शिक्षकों की टिकी निगाहें

ब्रेकिंग : कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक, अतिथि शिक्षकों की टिकी निगाहें

2 years ago
मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई

3 years ago
बड़ी खबर : यहां ब्रेक फेल होने से एसएसबी जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त

बड़ी खबर : यहां ब्रेक फेल होने से एसएसबी जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल
  • अजब गजब : 100 किलो सोने के लालच में तांत्रिक ठगी, 20 लाख रुपये हड़पे
  • ममता हुई शर्मसार : बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो मां ने नवजात को रख दिया कार के नीचे, हुई मौत, तीन गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

Exclusive : उत्तराखंड के विधायकों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़, ADR रिपोर्ट से पारदर्शिता पर उठे सवाल

October 20, 2026
अजब गजब : 100 किलो सोने के लालच में तांत्रिक ठगी, 20 लाख रुपये हड़पे

अजब गजब : 100 किलो सोने के लालच में तांत्रिक ठगी, 20 लाख रुपये हड़पे

October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.