देहरादून। उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर पलटवार किया है। अस्पताल में भर्ती रेखा आर्या ने बयान जारी कर कहा है कि उन पर लगाया गया 210 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप पूरी तरह गलत है।
मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि रेखा आर्या ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।
इस पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पति के सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। उन्होंने उत्तराखंड के न्याय के देवता गोलू बाबा की कसम खाकर कहा कि वायरल हो रहा वीडियो सच है और सच्चाई सबके सामने आएगी।
यहां बता दें कि उनके पति गिरधारी लाल ने पत्नी रेखा आर्य को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि उन्होंने मेरा ऑडियो एआई से बनाया था, इसके साथ ही उन्होंने पत्नी और कैबिनेट मंत्री देखा आर्य पर 210 करोड रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे, जिसका कि आज रेखा आर्य ने पलटवार किया है।
इस विवाद के बाद से प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है।












