Friday, October 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?

October 9, 2026
in Uncategorized
0
सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून / नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं। पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की चिट्ठी, फिर दिल्ली में हाईकमान की फटकार और अब सोशल मीडिया पर बीजेपी से ऑफर मिलने की चर्चाओं ने सियासी पारा हाई कर दिया है।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

October 9, 2026
हरिद्वार : आईआईटी रुड़की का 50 लाख का ड्रोन लापता, आसमान में उड़ते-उड़ते अचानक टूटा संपर्क

हरिद्वार : आईआईटी रुड़की का 50 लाख का ड्रोन लापता, आसमान में उड़ते-उड़ते अचानक टूटा संपर्क

October 9, 2026

शुरुआत शैलजा की चिट्ठी से

मामला शुरू होता है 1 अक्टूबर से। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को एक सख्त चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उन्होंने साफ लिखा “हमारे संज्ञान में आया है कि आप राज्य में एक यात्रा निकाल रहे हैं। इस विषय पर न तो मुझसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल से कोई चर्चा की गई है।”

शैलजा ने आगे लिखा कि आपके कुछ विवादित बयान भी मीडिया में आए हैं। चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी हित में नहीं होगा। उन्होंने रावत से यात्रा रोकने का अनुरोध किया।

लेकिन हरीश रावत नहीं माने। चिट्ठी के बावजूद उन्होंने 5 अक्टूबर को कुमाऊं में जसपुर से हल्द्वानी तक अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ जारी रखी।

फिर लगा दिल्ली दरबार

जब मामला नहीं थमा तो कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने 5 अक्टूबर को हरीश रावत को दिल्ली तलब कर लिया। दिल्ली में हुई बैठक के बाद वेणुगोपाल ने X पर ट्वीट कर सख्त संदेश दिया “कोई भी व्यक्तिगत अभियान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्यक्रम सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के बैनर तले ही चलेंगे।”

इसके बाद 7 अक्टूबर को कुमारी शैलजा के साथ रावत की बैठक तय हुई थी, लेकिन वे हल्द्वानी से देरी से निकलने के कारण गजरौला तक ही पहुंच पाए और बैठक टल गई। इस पर हरीश रावत ने खुद कहा कि 60 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार पार्टी ने उनसे जवाब मांगा है, इस बार दिल्ली जाने में एक अजीब सा रोमांच महसूस हो रहा है।

अब बीजेपी ऑफर की अटकलें

इसी बीच सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है कि हरीश रावत को बीजेपी की तरफ से ऑफर आया है। कुछ अनौपचारिक प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें अपने पाले में लाना चाहती है।

हालांकि इस दावे की आधिकारिक तौर पर कहीं कोई पुष्टि नहीं हुई है। न तो बीजेपी की तरफ से और न ही हरीश रावत या कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई बयान आया है। बीजेपी नेताओं ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया है। वहीं हरीश रावत लगातार 2027 में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं, जिससे साफ है कि बीजेपी में जाने की खबरें फिलहाल सिर्फ राजनीतिक कयासबाजी ही हैं।

Previous Post

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : यहां प्रेमी जोड़े पर बरसाई चप्पलें, जानिए पूरा मामला

1 year ago
लव जिहाद : यहां बहला फुसलाकर ले गया हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक

लव जिहाद : यहां बहला फुसलाकर ले गया हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक

11 months ago
दुखद : सेना का बुलेटप्रूफ वाहन गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 10 जवान शहीद, 7 घायल

दुखद : सेना का बुलेटप्रूफ वाहन गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 10 जवान शहीद, 7 घायल

9 months ago
दुखद : यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

दुखद : भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी
  • हरिद्वार : आईआईटी रुड़की का 50 लाख का ड्रोन लापता, आसमान में उड़ते-उड़ते अचानक टूटा संपर्क

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?

सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?

October 9, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

October 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.