देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर एक बार फिर सबको चौंका दिया है। पार्टी आलाकमान ने कई बड़े दिग्गजों के नामों को दरकिनार करते हुए राज्यमंत्री दिनेश आर्य पर भरोसा जताया है।
दिनेश आर्य वर्तमान में उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी और वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। संगठन में उन्होंने नैनीताल जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदों पर भी जिम्मेदारी संभाली है। जानकारी के अनुसार इस राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है।








