Tuesday, September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

September 28, 2026
in Uncategorized
0
देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून की एक महिला से शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 69.90 लाख रुपये की ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुनिन्द्र भाटी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ठगी की कुल रकम में से 10 लाख रुपये उसके कोटक बैंक खाते में पहुंचे थे।

Related posts

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026
कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

September 29, 2026

पीड़िता हनी सिंह ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर Anand Rathi Shares And Stock Brokers Limited से संबंधित एक निवेश विज्ञापन के जरिए उनसे संपर्क किया गया था। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया गया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़िता ने अलग-अलग बैंक खातों में कई बार में रकम ट्रांसफर कर दी। करीब 69.90 लाख रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान एसटीएफ साइबर टीम ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण शुरू किया। इसी विश्लेषण में पता चला कि ठगी की रकम में से 10 लाख रुपये मुनिन्द्र भाटी के कोटक बैंक खाते में गए हैं। इसके बाद पुलिस ने खाताधारक की जानकारी जुटाई और मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। आरोपी की लोकेशन गौतमबुद्धनगर में मिलने के बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा स्थित HIG अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

वहीं एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि शेयर बाजार या अन्य निवेश के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच देने वाले ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते, ओटीपी, मोबाइल या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। यदि किसी के साथ वित्तीय साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Previous Post

शर्मनाक : मुंबई में उत्तराखंड की युवती से दुष्कर्म, शूट के बहाने बेहोश कर रेप

Next Post

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

Next Post
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सज़ा : तीन वर्ष कैद सुनाई रिश्वतखोर इंजीनियर को….

सज़ा : तीन वर्ष कैद सुनाई रिश्वतखोर इंजीनियर को….

3 years ago
देहरादून : सरेआम बाजार में गला रेतकर युवती की हत्या

देहरादून : सरेआम बाजार में गला रेतकर युवती की हत्या

8 months ago
बड़ी खबर: डीएम का फरमान, युवा हैरान

बड़ी खबर: डीएम का फरमान, युवा हैरान

3 years ago
अनहोनी : अजब प्रेम की गजब कहानी

अनहोनी : अजब प्रेम की गजब कहानी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश
  • कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक
  • श्रीनगर : लोगों के लिए राहत की खबर, जानिए बाजार क्षेत्र में कब शुरू होगी जलापूर्ति

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026
कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.