Saturday, October 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर :  ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग, 31 अगस्त तक मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी

August 17, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर :  ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग, 31 अगस्त तक मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिपोर्ट – हरीशचंद्र 

रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ। जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, ऊखीमठ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति फिर चर्चा में आ जाती है। सोमवार को ऊखीमठ तहसील मुख्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदगण, व्यापार मंडल, प्रधानगण, जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दल और क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि 31 अगस्त 2026 तक ऊखीमठ की स्वास्थ्य सुविधाओं में आवश्यक सुधार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण किया जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा तक सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो 1 सितंबर 2026 से तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जैसे कठोर आंदोलन किए जाएंगे।

Related posts

बड़ी खबर : उत्तराखंड के सैकड़ों फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में, जाएंगे जेल!

बड़ी खबर : उत्तराखंड के सैकड़ों फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में, जाएंगे जेल!

October 3, 2026
ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों पर शिकंजा, इस जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों पर शिकंजा, इस जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी

October 2, 2026

व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी स्वर्गीय अशोक कैशिव की जन्मभूमि ऊखीमठ में राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ का पीएचसी सिर्फ नाम का तीन मंजिला अस्पताल है, वहां कोई मूलभूत व्यवस्था नहीं है।

वन पंचायत सरपंच पवन राणा ने कहा कि यह भगवान केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल की भूमि है। हर चुनाव में चाहे वह नगर पंचायत, विधानसभा, लोकसभा या सांसद का चुनाव हो, सबसे पहला मुद्दा पीएचसी ऊखीमठ का उच्चीकरण ही बनता है, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रसव वाली महिलाओं को चेकअप और अल्ट्रासाउंड के लिए सीधे रूद्रप्रयाग जाना पड़ता है। जहां चेकअप में 800 से 1000 रुपये लगते हैं वहीं गाड़ी बुकिंग में 4000 रुपये खर्च हो जाते हैं। यह क्षेत्रवासियों के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान, महिला मंगल दल अध्यक्ष मिथिला धर्मवान, सभासद प्रदीप धर्मवाण, सरला देवी, पूर्व सभासद बलवंत रावत, रविन्द्र रावत, कर्मबीर कुंवर, आंदन सिंह रावत, बंसती रावत, महेश बर्तवाल, संतोष शैव, यशबीर, मनवर सिंह, महाबीर सिंह, उर्मिला धर्मवान, दिलबर सिंह, संगीता देवी, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Previous Post

दुखद : ऋषिकेश में करंट लगने से मां और 2 साल की बेटी की मौत, बिजली विभाग के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

Next Post

ब्रेकिंग : भारी बारिश के डर से कल यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

Next Post
ब्रेकिंग : भारी बारिश के डर से कल यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

ब्रेकिंग : भारी बारिश के डर से कल यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत चुनाव: इधर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त, उधर जिला पंचायत का बड़ा कार्यकाल

पंचायत चुनाव : हाई कोर्ट का डंडा, 14 दिन में शपथपत्र दाखिल करें

2 years ago
दुखद : मशहूर वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

दुखद : मशहूर वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

3 years ago

शर्मनाक : कलयुगी मामा गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर को परोस दी सगी भांजी

2 years ago
सरकार बहादुर : जिंदों की खबर नहीं, अब मुर्दों को हेलीकॉप्टर से घाट पहुंचाएंगी उत्तराखंड सरकार

सरकार बहादुर : जिंदों की खबर नहीं, अब मुर्दों को हेलीकॉप्टर से घाट पहुंचाएंगी उत्तराखंड सरकार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : उत्तराखंड के सैकड़ों फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में, जाएंगे जेल!
  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों पर शिकंजा, इस जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी
  • सख्ती : PWD दफ्तरों में अब बिना ID नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने जारी की SOP

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : उत्तराखंड के सैकड़ों फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में, जाएंगे जेल!

बड़ी खबर : उत्तराखंड के सैकड़ों फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में, जाएंगे जेल!

October 3, 2026
ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों पर शिकंजा, इस जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों पर शिकंजा, इस जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी

October 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.