Sunday, November 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

आक्रोश : खड़गे के कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ग्रेस का प्रदर्शन, निकाला विरोध मार्च

August 16, 2026
in Uncategorized
0
आक्रोश : खड़गे के कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण के विरोध में  कांग्रेस ग्रेस का प्रदर्शन, निकाला विरोध मार्च
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में रविवार को श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए विरोध मार्च निकाला।

Related posts

सबसे ज्यादा घूम रहे हैं और तीनों नाम एक ही कहानी से जुड़े हैं – लक्ष्मी राणा, हरक सिंह रावत और प्रदीप थपलियाल। ये तीनों नाम रुद्रप्रयाग सीट, जेनी प्रकरण और रेखा आर्या प्रकरण वाली राजनीति को एक साथ जोड़ देते हैं।  लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग की राजनीति की सबसे पुरानी और मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। वो 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रहीं, 2002 से 2007 तक दर्जाधारी रहीं और 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा के भरत सिंह चौधरी से उन्हें 14600 से ज्यादा वोटों से हार मिली थी। लंबे समय तक वो कांग्रेस की महामंत्री भी रहीं और हरक सिंह रावत की सबसे करीबी सहयोगी मानी जाती रहीं। बाद में कॉर्बेट के पाखरो टाइगर सफारी मामले में ईडी की जांच में उनका नाम आया, उनके घर और लॉकर की तलाशी हुई, लॉकर से करीब 45 से 48 लाख रुपये के गहने और संपत्ति के कागजात मिलने की खबर आई और ईडी ने उनसे कई बार 6-6 घंटे तक पूछताछ की। इसी जांच और पार्टी द्वारा बुरे समय में साथ न देने का आरोप लगाकर उन्होंने मार्च 2024 में 27 साल पुरानी कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भाजपा का समर्थन किया, फिर 2027 से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। कुछ खबरों में गलती से उन्हें हरक सिंह की पत्नी लिखा गया, लेकिन असल में हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत हैं, लक्ष्मी राणा उनकी करीबी राजनीतिक सहयोगी हैं।  दूसरी तरफ हरक सिंह रावत हैं, जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से ही विधायक बने थे और मातबर सिंह कंडारी को हराया था। वही हरक सिंह अब जेनी प्रकरण में घिरे हुए हैं, जिसमें जेनी ने उन पर 23 साल पुराने आरोप लगाए हैं और दोबारा डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि हरक सिंह इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही पाखरो मामले में ईडी और सीबीआई की जांच भी उन पर चल रही है। अब रुद्रप्रयाग सीट के रिजर्व होने की चर्चा ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो वो भी वहां से नहीं लड़ पाएंगे।  तीसरे नाम प्रदीप थपलियाल हैं, जो कांग्रेस के युवा चेहरा हैं और जखोली के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जखोली रुद्रप्रयाग विधानसभा का करीब 70 फीसदी हिस्सा है, इसीलिए कांग्रेस ने 2022 में उन पर दांव खेला था, लेकिन वो भाजपा के भरत सिंह चौधरी से 9802 वोटों से हार गए थे, भरत चौधरी को 29660 वोट मिले थे और थपलियाल को 19858 वोट मिले थे। अब भी प्रदीप थपलियाल ही रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की जमीन पर सबसे सक्रिय हैं, 15 अक्टूबर को जखोली के मयाली बाजार में उन्होंने ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था, न्याय यात्रा में भी वो सबसे आगे रहे और ग्यालू लाल वाले प्रकरण में भी उन्होंने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।  अब पूरी तस्वीर ये बनती है कि रुद्रप्रयाग में भाजपा की तरफ भरत सिंह चौधरी हैं, जो 2017 में लक्ष्मी राणा को और 2022 में प्रदीप थपलियाल को हरा चुके हैं और अब कैबिनेट मंत्री हैं। कांग्रेस की तरफ प्रदीप थपलियाल फिर से दावेदार हैं, लेकिन हरक सिंह रावत और लक्ष्मी राणा का पुराना गुट भी इस सीट पर अपनी पकड़ रखता है। और ऊपर से सीट रिजर्व होने की याचिका ने सबका गणित बिगाड़ दिया है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो भरत चौधरी, हरक सिंह और लक्ष्मी राणा तीनों ही इस सीट से बाहर हो जाएंगे और प्रदीप थपलियाल जैसे नए चेहरे के लिए भी रास्ता बदल जाएगा। इसीलिए कहा जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की लड़ाई अब सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की नहीं रही, बल्कि पुराने केस, ईडी की जांच, जेनी प्रकरण और आरक्षण की राजनीति, सब एक साथ मिलकर 2027 की सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है।   केंद्रीय मंत्री को दरकिनार कर टिकट लक्ष्मी राणा को मिल सकता है

रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

November 12, 2026
एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम करीब 5:30 बजे श्रीनगर के गोला बाजार से विरोध मार्च शुरू किया। मार्च गणेश मंदिर, पीपल चौंरी, बस अड्डा और काला रोड होते हुए वापस गोला बाजार पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित शुद्धिकरण की कार्रवाई पर विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विचारधारात्मक और राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में अनावश्यक वैमनस्य और विभाजन की स्थिति पैदा होती है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस प्रकार की राजनीति से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, नगर अध्यक्ष निशांत कंडारी, सुधांशु नौडियाल, अंजू भट्ट, कुसुमलता, पुष्पेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : 14 वर्षीय स्वाति का शव मिलने से मचा कोहराम, क्षेत्र में आक्रोश

Next Post

टिहरी की रानी की विरासत : “लापता सांसद” के पोस्टर से टिहरी की सियासत गर्म, कांग्रेस ने घेरा तो भाजपा ने बताया विकास में व्यस्त

Next Post
टिहरी की रानी की विरासत : “लापता सांसद” के पोस्टर से टिहरी की सियासत गर्म, कांग्रेस ने घेरा तो भाजपा ने बताया विकास में व्यस्त

टिहरी की रानी की विरासत : "लापता सांसद" के पोस्टर से टिहरी की सियासत गर्म, कांग्रेस ने घेरा तो भाजपा ने बताया विकास में व्यस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: अंकित हत्याकांड में सरकार ने घोषित के 25000 -25000 का इनाम

ब्रेकिंग न्यूज़: अंकित हत्याकांड में सरकार ने घोषित के 25000 -25000 का इनाम

3 years ago
कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

2 months ago
देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

2 months ago
मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट
  • बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार
  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

November 14, 2026
बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.