Sunday, August 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ऊखीमठ : ढोल वादकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, मंदिर समिति ने किया वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण का आश्वासन

August 9, 2026
in Uncategorized
0
ऊखीमठ : ढोल वादकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, मंदिर समिति ने किया वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण का आश्वासन
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिपोर्ट – हरीश चन्द्र
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार से चल रही ढोल वादकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति के आश्वासन के बाद वादकों ने हड़ताल वापस ले ली।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

August 9, 2026
गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

August 9, 2026

अपनी 5 मांगों को लेकर विरेन्द्र लाल, विजय लाल, विजयपाल, राजू लाल और सतेश्वरी देवी सहित 6 परिवारों के ढोल वादक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मुख्य मांगें वेतन में बढ़ोतरी, नियमितीकरण, परंपरागत हकों को लागू करना और बाजीगर समाज के साथ भेदभाव बंद करना थीं।

शनिवार को केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कपूरवाण ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे सभी वादकों से मुलाकात की और वीडियो के माध्यम से आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को अगले महीने होने वाली मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और जल्द समाधान किया जाएगा।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि ढोल वादकों की मांगें जायज हैं। उनकी वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी और मंदिर समिति की ओर से रहने के लिए एक कमरा भी दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड नंबर एक गांधीनगर के सतपाल जो पूर्व में भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह डोली के साथ ढोल वादक के रूप में गए थे और जिनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया था, उनके परिवार को भी उचित धनराशि और लाभ दिया जाएगा। साथ ही सभी ढोल वादकों की नियुक्ति के लिए शासन प्रशासन को रिक्तियां भेजी जाएंगी ताकि उनका नियमितीकरण हो सके।

मंदिर समिति के आश्वासन पर भरोसा करते हुए ढोल वादक विरेन्द्र लाल और विजय लाल ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सभी वादकों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

इस मौके पर राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, मंदिर समिति उपाध्यक्ष विजय कपूरवाण, नव निर्वाचित सभासद चंद्रमोहन उखियाल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़ा घर

Next Post

गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

Next Post
गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खुशखबरी : मुख्यमंत्री धामी ने दिया दीपावली से पहले छात्र- छात्राओं को तोहफा

खुशखबरी : मुख्यमंत्री धामी ने दिया दीपावली से पहले छात्र- छात्राओं को तोहफा

3 years ago
दुखद : नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, असरानी का निधन

दुखद : नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, असरानी का निधन

10 months ago

ब्रेकिंग : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को होना था रिटायर

2 years ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ों में होगी जमकर बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की गर्मी

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  • गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम
  • ऊखीमठ : ढोल वादकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, मंदिर समिति ने किया वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण का आश्वासन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

August 9, 2026
गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

August 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.