रुद्रप्रयाग। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, शाखा अगस्तमुनि ने TET अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 जुलाई 2026 को रुद्रप्रयाग तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। संगठन ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सूचना पत्र सौंपा है।
पत्र में संगठन ने कहा है कि RTE/RTI अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए TET उत्तीर्ण करने की बाध्यता हटाई जाए। साथ ही अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ये मांगें लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलनरत है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विकासखंड अगस्तमुनि से जुड़े प्राथमिक शिक्षक तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे। ब्लॉक मंत्री गिरीजेश सेमवाल ने बताया किधरने के बाद शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।









