Monday, August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ब्रेकिंग : खौफनाक बना हर्षिल, उत्तरकाशी में दहशत में लोग

July 5, 2026
in Uncategorized
0
ब्रेकिंग : खौफनाक बना हर्षिल, उत्तरकाशी में दहशत में लोग
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड की हर्षिल घाटी अब बड़े खतरे की जद में है। भागीरथी नदी ने अपना रुख बदल दिया है। जिसकी वजह से अब हर्षिल और उसके आस पास की बस्तियों पर बड़ी तबाही का साया मंडराने लगा है।

बड़े खतरे की जद में है हर्षिल घाटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री हाइवे पर बसी हर्षिल घाटी आज एक बड़े खतरे के मुहाने पर खड़ी है। भागरीथी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते पूरी हर्षिल घाटी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसी के साथ प्रशासन के सुरक्षा के दावों की भी पोल खुलती नजर आ रही है।

Related posts

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026

पिछले साल हर्षिल घाटी में आई थी बड़ी आपदा
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब हर्षिल घाटी खतरे में हो। पिछले साल भी हर्षिल घाटी में एक बड़ी आपदा आई थी। धराली गांव में बादल फटने की वजह से खीर गंगा नदी ने चंद सेकंडों में अपना रौद्र रुप दिखाया था। अपने रास्ते में आने वाले सभी चीजों को खीर गंगा निगल गई थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। कई लोगों के शव भी उनके घर वालों को नसीब नहीं हुए। उस वक्त भी हर्षिल घाटी को काफी नुकसान हुआ था।

हुई थी भारी तबाही
हर्षिल के ऊपर स्थित तेलगाड़ कैचमेंट में अचानक मलबा बोल्डर और पेड़ तेज बहाव के साथ नीचे की तरफ आ गए थे। इस बहाव ने सबसे पहले सेना के कैंप को अपनी चपेट में लिया। जिसमें कई जवान लापता हो गए थे। यहां तक की कैंप को भी भारी नुकसान हुआ था।

भागीरथी नदी में जमा हो गया था मलबा
जिसके बाद ये मलबा भागीरथी नदी में जाकर जमा हो गया। जिसके चलते नदी का तल ऊंचा हो गया और हर्षिल और धराली के बीच पानी रुकने लगा। जिससे एक अस्थायी झील बन गई। इस मलबे ने भागीरथी के असल स्वरुप को भी काफी प्रभावित किया। लिहाजा भागीरथी का रुख भी बदल गया है।

हर्षिल की हालिया सैटेलाइट तस्वीरें चौंकाने वाली
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हर्षिल की हालिया सैटेलाइट तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। अमुमन पहाड़ी नदियां गहरी और संकरी धारा में बहती हैं। लेकिन इस सैटेलाइट तस्विरों में दिख रहा है कि भागीरथी कई जगह चौड़ी होकर फैल रही है। जिसका मतलब साफ है कि भागीरथी के तल में भारी मलबा जमा है। भागीरथी नदी के किनारे पंखेनुमा मलबे के ढेर भी दिख रहे हैं जिन्हें भूवैज्ञानिक डेब्रिस फैन कहते हैं।

इसका मतलब है कि ऊपर से आए पत्थर और मिट्टी एक जगह जमा होकर नदी की दिशा को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में तेज बहाव आने पर नदी अचानक किनारे की ओर दबाव बनाना शुरू कर सकती है।

अस्थायी टीला भी नहीं आया काम
हालांकि वहीं प्रशासन ने भागीरथी नदी के बहाव को काबू में करने के लिए मलबे का एक अस्थायी टीला बनाया था। उम्मीद थी कि ये टीला तेज वेग की ढाल बनेगा और भागीरथी नदी घाटी की तरफ नहीं आएगी। लेकिन भागीरथी नदी के वेग से ये टिला भी बह गया। अब भागीरथी का वेग सीधे हर्षिल के घरों बगीचों और सरकारी इमारतों की तरफ जा रहा है।

आपदा से प्रशासन ने नहीं लिया कोई सबक
यहां तक की GMVN गेस्ट हाउस का टिनशेड भी भागीरथी की लहरों में समा गया है। हर्षिल थान सेना का कैंप और कई रिहायशी मकान भी अब भागीरथी नदी के भूकटाव की जद में आ गए हैं। धराली की इस आपदा को 11 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उस आपदा से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। आज एक बार फिर हर्षिल की बस्तियां दांव पर हैं। पूरी घाटी पर भू-कटाव का खतरा मंडरा रहा है। पेड़ उखड़कर गिर रहे हैं, मिट्टी धंस रही है और नदी पूरे वेग में है।

स्थानीय लोग खौफ में
मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि इससे स्थानीय लोग खौफ में हैं। इसे लेकर प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। हर्षिल के स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने नदी को चैनलाइज करने के नाम पर खानापूर्ति की और दिखावे के लिए नदी के बीचों-बीच मलबे का टीला खड़ा कर दिया था। जो पहली बारिश से पहले ही बह गया।

नहीं बनी कोई योजना तो हर्षिल घाटी को बचाना नामुमकिन!
पिछले साल बनी झील को अब तक पूरी तरह साफ नहीं किया गया। ना कोई ठोस योजना इसे लेकर बनाई गई है। ना ही इसका कोई स्थायी समाधान किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालात ये है कि सैकड़ों ऐकड़ के सेब के बगीचे, लोगों के घर, रिहायशी इलाके सब कुछ नदी के रास्ते में है। अगर इस मानसून बारीश तेज हुई या यहां बादल फटा तो हर्षिल घाटी को बचाना नामुमकिन हो जाएगा

Previous Post

उत्तराखंड: VPDO के वार्षिक तबादलों को लेकर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए मनमानी के आरोप

Next Post

बड़ी खबर : उच्च न्यायालय ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देहरादून को मिला नया जिला जज

Next Post
बड़ी खबर : उच्च न्यायालय ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देहरादून को मिला नया जिला जज

बड़ी खबर : उच्च न्यायालय ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देहरादून को मिला नया जिला जज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर :- मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों के साथ देखा चंद्रयान 3  का सीधा प्रसारण

बड़ी खबर :- मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों के साथ देखा चंद्रयान 3 का सीधा प्रसारण

3 years ago
जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

10 months ago
बड़ी खबर : फर्जी उर्दू अनुवादक भर्ती का मामला फिर गरमाया

बड़ी खबर : फर्जी उर्दू अनुवादक भर्ती का मामला फिर गरमाया

2 months ago
ऑनर किलिंग : युवक को नंगा करके युवती के परिवार वालों ने की उसकी हत्या……..

ऑनर किलिंग : युवक को नंगा करके युवती के परिवार वालों ने की उसकी हत्या……..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल
  • मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • आक्रोश : 13 सितंबर को गुरूजन गरजेंगे मुख्यमंत्री आवास

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.