रिपोर्ट -हरीश चन्द्र ऊखीमठ
रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ केदारनाथ के पूर्व केदार सभा के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान और वतर्मान समय में चारधाम यात्रा के हक-हकूकधारी महापंचायत के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला को जनपद रूद्रप्रयाग से उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एंव कला परिषद के सदस्य पद पर हुए नियुक्त। बता दें कि विनोद शुक्ला को उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एंव कला परिषद पद पर नियुक्त होने पर उन्हें केदारघाटी में तमाम शोशल मिडिया के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं संदेश व्यक्त किया गया।









