Wednesday, July 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गुड न्यूज : उत्तराखंड के लाल IAS कमलेश पंत बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

June 3, 2026
in Uncategorized
0
गुड न्यूज : उत्तराखंड के लाल IAS कमलेश पंत बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव, पैतृक गांव में जश्न का माहौल
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेरीनाग। पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग तहसील स्थित ग्राम बना के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत के हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त होने पर उनके पैतृक गांव में उत्सव जैसा माहौल है। गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

Related posts

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

July 22, 2026
ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026

ग्राम बना में जन्मे कमलेश पंत की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग से जूनियर स्तर की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे अल्मोड़ा गए, जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

कमलेश पंत का प्रशासनिक अनुभव तीन दशकों से अधिक का है। उन्होंने उत्तराखंड में जिलाधिकारी उत्तरकाशी तथा उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा केंद्र सरकार में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

विचारशील नेतृत्व, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले कमलेश पंत को एक शांत, संतुलित और दूरदर्शी प्रशासक माना जाता है। उनकी कार्यशैली सादगी, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख प्रशासन के लिए जानी जाती है। लंबे प्रशासनिक जीवन में उन्होंने कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उनके पिता स्वर्गीय जगदीश चंद्र पंत शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। कमलेश पंत की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पैतृक गांव बना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से वीडियो कॉल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के एक साधारण परिवार से निकलकर देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में उच्चतम पदों तक पहुंचने वाले कमलेश पंत युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल बना गांव बल्कि पूरा पिथौरागढ़ और उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Previous Post

श्रीनगर : मालढैया के पास सड़क हादसा, साइकिल सवार खाई में गिरा

Next Post

बड़ी खबर : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 213 करोड़ की भारी वित्तीय स्वीकृति

Next Post
बड़ी खबर : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 213 करोड़ की भारी वित्तीय स्वीकृति

बड़ी खबर : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 213 करोड़ की भारी वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लोकसभा चुनाव : अब तक पकड़ी गई 16 करोड़ की शराब

2 years ago
बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

3 years ago
बड़ी खबर:विकास प्राधिकरण ने मकान निर्माण के लिए बदले नियम, देना होगा लेबर सेस

बड़ी खबर:विकास प्राधिकरण ने मकान निर्माण के लिए बदले नियम, देना होगा लेबर सेस

3 years ago
दोस्ती और यार : नशे में यार, एक थार सहित दो गिरफ्तार

दोस्ती और यार : नशे में यार, एक थार सहित दो गिरफ्तार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
  • ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से
  • क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

July 22, 2026
ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.