देहरादून । उत्तराखंड कैडर के जाने-माने आईएएस सविन बंसल के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणियां की जा रही हैं।
हालांकि जिला अधिकारी निष्पक्ष छवि के हैं, लेकिन उन पर लगे आरोप सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहे हैं।
यूजर्स ने लिखा है कि…
“सुना है साहब का प्रमोशन हो गया और साहब केंद्र में चले गये लोग खुब बधाई दे रहे, हम तो देहरादून के ईन डीएम साहब को ऋषिकेश निगम चुनावों को प्रभावित करने का सूत्रधार मानते हैं, जो ऋषिकेश निकाय चुनाव के दौरान देहरादून निगम में पाँच लाख से अधिक वोट वाली निगम की गिनती छोड़ साठ सत्तर हज़ार वाली ऋषिकेश नगर निगम मे सीधे तौर पर तत्कालीन शहरी विकास मंत्री और ऋषिकेश के वर्तमान विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल के साथ आईडीपीएल मत गणना स्थल पर अंधेरी शाम को उस समय पहुँचे, जब प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी ग्रामीण क्षेत्र से बढ़त बनाकर भाजपा प्रत्याशी शंम्भू पासवान को पछाड़ते हुये आगे बढ़ रहे थे। ईस चुनाव को प्रदेश की जनता ने सबसे हौट सीट बना दिया था और प्रेमचंद अग्रवाल जी सहित पुरी भाजपा ने ईस सीट को अपनी नाक का सवाल बना दिया था। यहाँ तक की चुनाव प्रचार के दौरान मास्टर की प्रचंड लहर ने मुख्य मंत्री धामी साहब को भी मीरा नगर और बापू ग्राम जैसे ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार में उतरने के लिये बाध्य कर दिया था खैर

वोटिंग के दिन ही गड़बड़ी के कई प्रमाण जनता व मिडिया के लाईव के माध्यम से हमने उजागर किये चाहे गुमानी वाला क्षेत्र मे सैक्टर प्रभारी की सरकारी गाड़ी में ख़ाली मत पेटी और भाजपा की चुनाव सामग्री का होना उजागर करने की बात हो या फिर भाजपा प्रत्याशी शंम्भू पासवान जी के अपने बूथ चंद्रभागा से मत पेटियों को लेकर चली गाड़ी जिसकी दुरी मात्र 20 मिनट की थी साढ़े तीन घंटे बाद वो गाडी स्ट्रोंग रुम पहुँची। जिसे हम लाईव के माध्यम से भी लगातार उजागर करने का प्रयास कर रहे थे और उसके बाद स्ट्रोंग रुम मे मत गणना स्थल से स्ट्रोंग रुम तक बिना सील के पहुँच रही मतदान पेटियाँ जिन्हें मिडिया से लेकर तमाम पत्रकार व सोशल मिडिया के लाईव माध्यम से हमने भी उजागर किया हम उस दिन चिल्लाते रहे कि डीएम साहब तत्काल मौक़े पर पहुँचे लेकिन साहब का रिमोट तो कहीं और था और वो रिमोट बटन दबा मत गणना वाले दिन जब चुनावी नतीजों के लिये पुरा ऋषिकेश ही नहीं बल्कि पुरा पहाड भी उस दिन ऋषिकेश में पहुँचा था खैर..!
शांति पूर्ण माहौल में चल रही मत गणना स्थल पर आपकी एसएसएसपी और मंत्री साहब की उपस्थिति मे हाथों पर लाठियाँ सिर पर हैल्मेट गाड़ियों का सायरन बजाता हुवा पुलिस बल पहुँचा और नतीजों की प्रतीक्षा में खड़ी जनता की ओर आगे बढ़ी जनता में भय का माहौल पैदा किया गया और भगदड़ की स्थिति बना दी गयी बेमतलब लाठी चार्ज कराया गया ताकी जनता का ध्यान मत गणना स्थल से भटकाया जा सके और मंत्री जी बैक डोर से मत गणना केंद्र में प्रवेश कर सके और हुवा भी किसी को भनक नहीं लगी मत गणना घंटो रोक दी गयी व लाईट गुल करवा दी गयी उस दौरान क्या गुल खिले वो पुरा पहाड याद रखेगा और ऋषिकेश की धरती में अभिमन्यु की तरह लोक तांत्रिक त्योहार की यैसी धज्जियाँ उड़ी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सक्ता और जिसके सबसे बड़े ज़िम्मेवार आप और मंत्री जी रहे जिसे प्रदेश की जनता कभी भूलाने से भी ना भूल पायेंगे।
आपको तबादले की हार्दिक बधाई साहब और उम्मीद करते हैं भविष्य में आप किसी नेता का रिमोट बनकर लोक तांत्रिक ब्यवस्था के तहत ऋषिकेश निकाय चुनाव जैसी पुनाराबृत्ति भविष्य में देश के किसी भी कोने में ना हो पर ईमानदारी से प्रयासरत रहेंगे ऋषिकेश निगम चुनाव को क़रीब से देखने और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली जनता लोक तंत्र में आपके उस योगदान को शायद ही कभी भूला सकें।”









