Saturday, August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गजब : ड्यूटी के समय घर पर थे जेई साहब, डीएम ने रोका जेई और इस कामचोर अधिकारी का वेतन

May 19, 2026
in Uncategorized
0
गजब : ड्यूटी के समय घर पर थे जेई साहब, डीएम ने रोका जेई और इस कामचोर अधिकारी का वेतन
Share on FacebookShare on Whatsapp

पौड़ी। जिले में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026

निरीक्षण के दौरान एक क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता (जेई) को वीडियो कॉल किया गया तो वह ड्यूटी समय में अपने घर पर मिला। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। वहीं अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। मामले की सूचना पेयजल सचिव को भी भेजी गई है।

डीएम ने कहा कि पेयजल जैसी जनहित से जुड़ी संवेदनशील व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को केवल कागजों में निस्तारित दिखाने की प्रवृत्ति पर सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर कार्यालय परिसर के बाहर प्रमुखता से चस्पा किए जाएं और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही शिकायतों और उनके निस्तारण का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने डिस्पैच रूम, लेखा अनुभाग, कंप्यूटर अनुभाग और पेयजल शिकायत अनुभाग का निरीक्षण कर शिकायत निस्तारण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी भी दी जाए।

गिरगांव क्षेत्र की महिलाओं द्वारा जनता दर्शन में उठाई गई पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि यदि समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो रही है तो संबंधित फिटर को तत्काल हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को निर्देश दिए कि फील्ड में भेजे जा रहे जेई और अन्य कार्मिकों की उपस्थिति का पटवारियों के माध्यम से क्रॉस सत्यापन कराया जाए, ताकि केवल कागजों में फील्ड विजिट दिखाने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।

कार्यालयों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए डीएम ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल शिकायतों के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी.एस. रावत, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी

Next Post

ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

Next Post
ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : यहां गाय भैंसों के साथ सोता मिला गुलदार

2 years ago
देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

1 week ago
बड़ी खबर: शासन ने रोकी भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष की सारी सुविधाएं

बड़ी खबर: शासन ने रोकी भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष की सारी सुविधाएं

3 years ago
चर्चा में : आखिर कौन है वह महिला जिसने अपने दस्तावेजों में पति की जगह मंत्री रेखा आर्य के पति का नाम लिखवाया!

चर्चा में : आखिर कौन है वह महिला जिसने अपने दस्तावेजों में पति की जगह मंत्री रेखा आर्य के पति का नाम लिखवाया!

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन
  • बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त
  • रूद्रप्रयाग : भाई की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, 40 हजार का जुर्माना भी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.