Saturday, August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दहशत : पौड़ी में गुलदार का आतंक, पहले एक वृद्ध को बनाया निवाला, अब महिला और बच्चों पर हमले की कोशिश

May 17, 2026
in Uncategorized
0
दहशत : पौड़ी में गुलदार का आतंक, पहले एक वृद्ध को बनाया निवाला, अब महिला और बच्चों पर हमले की कोशिश
Share on FacebookShare on Whatsapp

गुस्साए ग्रामीणों ने DFO कार्यालय का किया घेराव, क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026

पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती देर रात कमन्द गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया, जबकि शनिवार को दिनदहाड़े इडवालस्यू क्षेत्र के बुढाकोट (बमठी) गांव में एक महिला पर हमले की कोशिश से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लगातार बढ़ रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने गढ़वाल वन प्रभाग कार्यालय पहुंचकर वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।

ग्राम प्रधान मंजुला देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण उप वन संरक्षक (DFO) कार्यालय, पौड़ी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम बमठी निवासी रेखा देवी पत्नी हीरा सिंह पर गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया। हालांकि किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई, लेकिन घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया। इसके कुछ ही घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे फिर से गांव में गुलदार की चहलकदमी देखी गई।

बताया गया कि इसी दौरान शिवानी नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव में मौजूद थीं। आरोप है कि गुलदार ने बच्चों की ओर झपटने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने और मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रोशन लाल पुत्र विजय लाल के आंगन के आसपास भी कई बार गुलदार को घूमते देखा गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग से गांव में तत्काल पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में ग्राम प्रधान चवथ शंकर नौटियाल, ग्राम प्रधान केसुंदर कुसुमलता, जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भास्कर बहुगुणा, पूर्व प्रधान बमठी संगीता देवी, सोनी देवी, सरस्वती देवी, देवेश्वरी देवी, उमा देवी सहित करीब 25 से 30 ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

देखें वीडियो: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, गहरी खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : गर्मी और उमस ने बढ़ाया पारा, आज तेज हवाई चलने का अलर्ट जारी

2 months ago
खुशखबरी : UKPSC ने इस विभाग में निकली भर्तियां जानिए पूरी खबर…..

खुशखबरी : UKPSC ने इस विभाग में निकली भर्तियां जानिए पूरी खबर…..

3 years ago
बड़ी खबर : दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी भगा रहा था नेपाल, ड्राइवर ने पहचाना तो पैदल हुआ फरार

ब्रेकिंग : पूर्व भाजपा नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार, फरारी में सहयोग करने वाले परिवहन विभाग अधिकारी समेत चार पर मुकदमा

2 years ago
आदमखोर का आतंक : घास काट रही महिला को बनाया शिकार, हुई मौत

आदमखोर का आतंक : घास काट रही महिला को बनाया शिकार, हुई मौत

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन
  • बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त
  • रूद्रप्रयाग : भाई की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, 40 हजार का जुर्माना भी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.