Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गुड न्यूज : पहाड़ की बेटी मीनाक्षी नेगी ने रचा इतिहास, 113 किमी ‘सूर्य देवभूमि ट्रेल’ में झटका पहला स्थान

April 21, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
गुड न्यूज : पहाड़ की बेटी मीनाक्षी नेगी ने रचा इतिहास, 113 किमी ‘सूर्य देवभूमि ट्रेल’ में झटका पहला स्थान
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं, और इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के थली गांव की 21 वर्षीय धाविका मीनाक्षी नेगी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मीनाक्षी ने प्रतिष्ठित ‘सूर्य देवभूमि ट्रेल रन चैलेंज’ की 113 किलोमीटर लंबी कठिन दौड़ में बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उन्होंने यह चुनौतीपूर्ण रेस 16 घंटे 20 मिनट 7 सेकंड में पूरी कर अपनी शानदार फिटनेस, धैर्य और मानसिक मजबूती का परिचय दिया। उनके कोच रुपेश यादव के मार्गदर्शन में मीनाक्षी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

यह मैराथन कोई सामान्य दौड़ नहीं थी, बल्कि हिमालय की सबसे कठिन ट्रेल रेसों में से एक मानी जाती है। रेस का मार्ग हेलंग से शुरू होकर बंसीनारायण, कलगोट, रुद्रनाथ, अनसूया माता, मंडल, तुंगनाथ, चोपता और देवरियाताल जैसे दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों से गुजरते हुए ऊखीमठ में समाप्त हुआ। बर्फ से ढके पहाड़, ऊंचे बुग्याल और घने जंगलों के बीच इस दौड़ ने प्रतिभागियों की सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली।

देशभर से आए 300 से अधिक धावकों के बीच मीनाक्षी ने जिस जज्बे और आत्मविश्वास के साथ यह उपलब्धि हासिल की, उसने सभी को प्रभावित किया।

मीनाक्षी की यह पहली उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह आदि कैलाश में 60 किमी दौड़ में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। साथ ही 100 किमी में उनका राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके आधार पर वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।

अब मीनाक्षी नेगी की नजरें अंतरराष्ट्रीय मंच पर हैं। वह जल्द ही स्पेन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं।

मीनाक्षी की इस सफलता से पूरे पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मीनाक्षी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।

पहाड़ की इस होनहार बेटी ने साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ की डोली पहुंची गौरीकुंड

Next Post

ब्रेकिंग : …तो इस बार आरक्षित सीट होगी रूद्रप्रयाग विधानसभा!

Next Post
ब्रेकिंग : …तो इस बार आरक्षित सीट होगी रूद्रप्रयाग विधानसभा!

ब्रेकिंग : ...तो इस बार आरक्षित सीट होगी रूद्रप्रयाग विधानसभा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नियुक्ति : –  1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

नियुक्ति : – 1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

3 years ago
अच्छी खबर : प्रदेश में लागू हुआ सशक्त भू-कानून, लगी राज्यपाल की मुहर

अच्छी खबर : प्रदेश में लागू हुआ सशक्त भू-कानून, लगी राज्यपाल की मुहर

1 year ago

बड़ी खबर : यहां एडीओ सहकारी निलंबित, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का है आरोप

2 years ago
बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.