Monday, September 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : देवलगढ़ की प्राचीन गुफा में मिले कंगन और हड्डियों के अवशेष, पुरातत्व विभाग ने लिया कब्जे में

प्राचीन गुफाओं के संरक्षण का यहां किया जा रहा कार्य

March 20, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : देवलगढ़ की प्राचीन गुफा में मिले कंगन और हड्डियों के अवशेष, पुरातत्व विभाग ने लिया कब्जे में
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक क्षेत्र देवलगढ़ में स्थित प्राचीन गुफाओं से महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। गुफा की सफाई के दौरान हड्डियों के अवशेष और कंगन प्राप्त हुए, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

देवलगढ़, जो कभी गढ़वाल राजाओं की राजधानी रहा है, अपने समृद्ध इतिहास और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां लंबे समय से प्राचीन गुफाओं के संरक्षण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में एक गुफा की सफाई के दौरान यह अहम खोज सामने आई।

देवलगढ़ विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं श्री राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में भैरव गुफा, सिद्ध भैरव गुफा सहित कई प्राचीन गुफाएं और नाथ सिद्धों की समाधियां मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के दौरान मजदूरों को एक गुफा में तीन कंगन, एक छोटा और दो बड़े और हड्डियों के अवशेष मिले, जिसकी तत्काल सूचना पुरातत्व विभाग को दी गई।

बुधवार को पुरातत्व विभाग के प्रभारी अनिल बिष्ट, मानचित्रकार प्रेम चंद्र ध्यानी, जेई अनिल नेगी, विनीत गिरि पुरातत्व फोटोग्राफर टीम सहित मौके पर पहुंचे और अवशेषों को सुरक्षित कब्जे में लिया। विभाग के अनुसार, इन अवशेषों को कार्बन डेटिंग और धातु परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिससे इनके समयकाल और ऐतिहासिक महत्व का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज देवलगढ़ क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और यहां की सांस्कृतिक विरासत को समझने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने भी इस खोज को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पुरातात्विक संरक्षण कार्य की मांग उठाई है।

देवलगढ़ की यह खोज एक बार फिर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता को उजागर करती है और भविष्य में यहां और भी महत्वपूर्ण खोजों की संभावनाओं को मजबूत बनाती है।

Previous Post

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट विस्तार, इन विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

Next Post

दुखद : 28 वर्षीय युवा व्यापारी सौरभ बिष्ट का असमय निधन, ऊखीमठ में शोक की लहर

Next Post
दुखद : 28 वर्षीय युवा व्यापारी सौरभ बिष्ट का असमय निधन, ऊखीमठ में शोक की लहर

दुखद : 28 वर्षीय युवा व्यापारी सौरभ बिष्ट का असमय निधन, ऊखीमठ में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नगर निकाय चुनाव देहरादून : निर्दलीय सुलोचना इष्टवाल दे रही भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर

नगर निकाय चुनाव देहरादून : निर्दलीय सुलोचना इष्टवाल दे रही भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर

2 years ago
बड़ी खबर : जेल से 1 साल बाद बाहर निकलेगा भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड………

बड़ी खबर : जेल से 1 साल बाद बाहर निकलेगा भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड………

3 years ago
सराहनीय : पार्षद ने लगवाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जनता ने उठाया लाभ

सराहनीय : पार्षद ने लगवाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जनता ने उठाया लाभ

2 years ago
बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, बिगड़ी तबीयत

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, बिगड़ी तबीयत

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
  • दिल्ली में बड़ा हादसा: साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढही, 5 छात्रों की मौत
  • गजब : शिवलिंग पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने पर बवाल, कथित दादा गुरु की हरकत से आस्था आहत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

September 7, 2026
दिल्ली में बड़ा हादसा: साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढही, 5 छात्रों की मौत

दिल्ली में बड़ा हादसा: साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढही, 5 छात्रों की मौत

September 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.