Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

क्राइम कैपिटल देहरादून : अब एक और मर्डर

February 17, 2026
in अपराध, एक्सक्लूसिव
0
क्राइम कैपिटल देहरादून : अब एक और मर्डर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराधों के बीच एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार थाना क्षेत्र में नशे में धुत तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, जबकि मृतक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता युवक दिगंबर धीमान की हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा।

परिजनों ने दर्ज की थी गुमशुदगी
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक दिगंबर धीमान के खिलाफ वर्ष 2021 में POCSO Act के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे जमानत मिल चुकी थी। 9 फरवरी को उसकी देहरादून कोर्ट में पेशी थी। वह अपने पिता के साथ कोर्ट पहुंचा और रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए, लेकिन किसी कारणवश उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वह शाम तक लौट आएगा। उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश के बाद 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर रेसकोर्स इलाके की गड्ढों वाली गली में अपने दोस्तों के पास गया था। वहां चारों ने साथ बैठकर शराब पी।

पुलिस के अनुसार नशे की हालत में किसी बात को लेकर बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। तीनों दोस्तों ने बेसबॉल बैट से दिगंबर के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घबरा गए और शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए। अशोक राठौड़, थाना प्रभारी बसंत विहार ने बताया कि पुलिस को तीनों आरोपियों की लोकेशन मिल चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। शव की बरामदगी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous Post

बड़ी खबर : अब रुद्रप्रयाग न्यायालय परिसर में धमकी भरा मेल से हड़कंप, ​

Next Post

फिर क्राइम : लापता महंत की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव बहाया नदी में, पुलिस जांच में सनसनी खेज खुलासा

Next Post
फिर क्राइम : लापता महंत की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव बहाया नदी में, पुलिस जांच में सनसनी खेज खुलासा

फिर क्राइम : लापता महंत की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव बहाया नदी में, पुलिस जांच में सनसनी खेज खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चमोली : थराली के ऐतिहासिक “कपूर गली” भवन में भीषण आग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता रावत पर आग की लपेटे

चमोली : थराली के ऐतिहासिक “कपूर गली” भवन में भीषण आग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता रावत पर आग की लपेटे

3 months ago
भ्रष्टाचार  : विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा घूसखोरी करता पटवारी

भ्रष्टाचार : विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा घूसखोरी करता पटवारी

3 years ago
बड़ी खबर : इस कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर

बड़ी खबर : इस कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर

7 months ago
बड़ी खबर : विवादित आबकारी अफसरों की   बल्ले -बल्ले मिली पोस्टिंग

बड़ी खबर : विवादित आबकारी अफसरों की बल्ले -बल्ले मिली पोस्टिंग

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.