Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

एक्सक्लूसिव : फर्जी शंकराचार्य का बड़ा बयान, लोग भाजपा से टिकट के चक्कर में संघ में न जाए

संघ के विचार को पलीता लगा रही भाजपा

February 16, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
एक्सक्लूसिव : फर्जी शंकराचार्य का बड़ा बयान, लोग भाजपा से टिकट के चक्कर में संघ में न जाए
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार। फर्जी शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भाजपा को लताडते हुए कहा कि संघ को 100 वर्षो में जितना बढ़ना चाहिए था, वह भाजपा की वजह से नही बढ़ सका। संघ के विचार को सबसे ज्यादा पलीता भाजपा ही लगा रही है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है जोड़ती नही। सभी राज नेताओ का चाल चरित्र एक है। संघ का स्वयंसेवक भाजपा का गुलाम नही है। लोग टिकट के चक्कर में संघ में ना जाए। संघ में जिसने जाना है, वह यह सोच कर आये की मुझे अपना जीवन माँ भारती के चरणों में समर्पित करना है। उन्होंने संघ के लोगों को भी भाजपा से अपने रिश्तों को लेकर विचार करना चाहिए। संघ एक साधना, तपस्या का कार्य है, ना कि राजनीति का। संघ का उद्देश सत्ता नही है,भ्रम में मत फंसो, संघ भाजपा का कोई स्वयंसेवक सेवी संगठन नही है।

यह था कार्यक्रम

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में अनुराग पैलेस में आयोजित दक्षिण हरिद्वार के ज्वालापुर की आर्यनगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हिन्दू सोया हुआ है। निरन्तर हिंदुओ की संख्या घट रही है। इसके लिए कोई और दोषी नही बल्कि हमारी पीढ़ी-लिखी पढ़ी है। जहां दूसरे धर्मो में बच्चों को कुदरत की देन कहा जाता है, वहीं सनातन धर्म को मानने वाले अधिक बच्चों की परवरिश की चिंता में निसंतान होते जा रहे है।

उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के बुजुर्ग अपने बच्चों को डरा कर रखते है, लेकिन हिंदुओ में बच्चे बुजुर्गों पर हावी हैं। परिवारों में एक-दो बच्चे होने का नाजायज लाभ आज के बच्चे ले रहे है। साथ ही कहा कि यदि हिन्दू धर्म परम्पराओं को जीवित रखना है तो अपने परिवार को बढ़ाने पर ध्यान दें। सनातन धर्म के लिए सबसे कलंकित बात है जहां वृद्ध आश्रम खोले जा रहे है।

कभी भाजपा के थे खासमखास

बता दें कि ये वही फर्जी शंकराचार्य हैं, जिन्होंने भाजपा का शासन रहते कई लाभ लिए। लाभ लेने के बाद भाजपा को ही कोसने लगे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जब भी हरिद्वार आते हैं तो ना जाने क्यों इनके आगे माथा टेकते हैं। वहीं भाजपा धर्म के उत्थान की बात करती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से यूपी के मुख्यमंत्री उनके शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगते हैं। वैसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि स्वामी राजराजेश्वराश्रम स्वयं को शंकराचार्य लिखते हैं। इतना ही नहीं इनके अखाड़े निरंजनी में ये मंडलेश्वर हैं। बाबजूद इसके ये शंकराचार्य किस हैसियत से लिखते हैं?

धर्म की दुहाई देने वाली अखाड़ा परिषद भी ऐसे फर्जी शंकराचार्य के खिलाफ कोई कारवाही करने को तैयार नहीं है। वैंसे कारवाही करें भी तो कैसे, जब वे स्वयं स्वामी राजराजेश्वराश्रम की चरण वंदना करने में पीछे नहीं हैं।

बड़ा सवाल ये कि भाजपा सरकार ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम को सुरक्षा किसलिए उपलब्ध कराई है 
आश्रम के बाहर कई पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहते हैं। आखिर सुरक्षा देने का क्या कारण है? जिस आश्रम में सुरक्षा दी गई है, वह विवादित है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में आए दिन सरकार के मुख्यमंत्री और नेताओं का वहां जाना क्या न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने वाला नहीं कहा जायेगा। आखिर सुरक्षा के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी सरकार क्यों और किस कारण से कर रही है?

 

Previous Post

ब्रेकिंग : इस तिथि को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, बदले गए केदारनाथ के मुख्य रावल

Next Post

दुस्साहस : यहां न्यायालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

Next Post
साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

दुस्साहस : यहां न्यायालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : जीत के वीर बन रहे रक्तवीर राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट

बड़ी खबर : जीत के वीर बन रहे रक्तवीर राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट

1 year ago
ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

10 months ago

बड़ी खबर : यहां दबंगों ने अस्पताल के कर्मचारियों से करी मारपीट, पर्ची बनवाने को लेकर हुआ बवाल

2 years ago
थूक जेहाद वाले बाहरी मुस्लिम, स्थानीय मुस्लिम तो भाईचारे वाले : सीएम, महेंद्र भट्ट व रामदेव के बयान

थूक जेहाद वाले बाहरी मुस्लिम, स्थानीय मुस्लिम तो भाईचारे वाले : सीएम, महेंद्र भट्ट व रामदेव के बयान

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.