उत्तराखंड में शराब के दुकानों का समय पर अधिभार जमा नहीं करने वाले शराब दुकानदारों के खिलाफ आबकारी विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। उत्तराखंड में 60 शराब दुकानदारों ने राजस्व अधिभार जमा नहीं किया है। जहां को 7 फरवरी तक का समय दिया गया है। 7 फरवरी तक पैसा नहीं जमा करने पर उनके खिलाफ आबकारी नीति के तहत कार्रवाई करेगा।
संयुक्त आबकारी आयुक्त के. के. कांडपाल ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 351 देसी और अंग्रेजी मदिरा की दुकानें हैं। इस वित्तीय वर्ष में मार्च तक इन सभी दुकानों से 875 करोड रुपए के राजस्व के लक्ष्य रखा गया है। जहां जनवरी तक 717 करोड रुपए का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक 708 करोड रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि 60 शराब के ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने अभी तक अधिभार को जमा नहीं कराया है। इन दुकानदारों के ऊपर करीब 9 करोड रुपए की बकाया राशि है। इन सभी दुकानदारों को 7 फरवरी तक राजस्व जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 7 फरवरी तक राजस्व जमा नहीं करने की स्थिति का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक 708 करोड रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि 60 शराब के ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने अभी तक अधिभार को जमा नहीं कराया है। इन दुकानदारों के ऊपर करीब 9 करोड रुपए की बकाया राशि है। इन सभी दुकानदारों को 7 फरवरी तक राजस्व जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 7 फरवरी तक राजस्व जमा नहीं करने की स्थिति में दुकानदारों के खिलाफ आबकारी नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त आबकारी आयुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जो भी दुकानदार राजस्व जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











