Sunday, November 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

आक्रोश : आज भोजन माताओं की हड़ताल, नहीं पकेगा मिड डे मील

February 2, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
आक्रोश : आज भोजन माताओं की हड़ताल, नहीं पकेगा मिड डे मील
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रगतिशील भोजन माता संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर आज दो फरवरी को प्रदेशभर की भोजनमाताएं एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। भोजन माताओं ने राज्य सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए मानदेय वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग की है। हड़ताल के चलते कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
संगठन की महामंत्री रजनी जोशी ने बताया कि वर्तमान में भोजन माताओं से मात्र तीन हजार रुपये मासिक मानदेय पर कार्य लिया जा रहा है, वह भी साल में केवल 11 महीने। उन्हें न तो कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और न ही भविष्य निधि (ईपीएफ) की सुविधा मिलती है। मातृत्व अवकाश की व्यवस्था न होने से वे असुरक्षित स्थिति में काम करने को मजबूर हैं।
उन्होंने चार नए श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये लागू करने, भोजन माताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, पीएफ, ईएसआई व मातृत्व अवकाश की सुविधा देने, सभी भोजन माताओं को स्थायी करने तथा निकाली गई भोजन माताओं को पुनः कार्य पर रखने की मांग उठाई है।

भोजन माताओं के एक दिवसीय हड़ताल के ऐलान से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। संगठन की सदस्य तुलसी देवी ने कहा कि भोजन माताओं को प्रतिदिन मात्र 100 रुपये यानी महीने के करीब तीन हजार रुपये मिलते हैं, जो मेहनत के मुकाबले बेहद कम है। वर्षों से मांगें उठाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, इसलिए आंदोलन तेज करना पड़ा। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
हड़ताल के चलते विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यालय में भोजन न बनने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भोजन माताओं की हड़ताल ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना की जमीनी हकीकत और श्रमिकों की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

November 21, 2026
दहशत : दो दिन में भालू के दो हमले, कल युवक और आज महिला घायल

दहशत : दो दिन में भालू के दो हमले, कल युवक और आज महिला घायल

November 16, 2026
Previous Post

मौसम अपडेट : इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Next Post

जानिए कौन है कोटद्वार का मोहम्मद दीपक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, राहुल गांधी ने की तारीफ

Next Post
जानिए कौन है कोटद्वार का मोहम्मद दीपक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, राहुल गांधी ने की तारीफ

जानिए कौन है कोटद्वार का मोहम्मद दीपक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, राहुल गांधी ने की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

12 months ago
हादसा : देर रात पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

हादसा : देर रात पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

1 year ago
खलबली : जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल चुनाव से दुखी होकर अपहरण किए सदस्यों के सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा

खलबली : जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल चुनाव से दुखी होकर अपहरण किए सदस्यों के सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा

1 year ago
सराहनीय : दिहाड़ी मजदूर की ‘ई-रिक्शा बारात’ बनी मिसाल, दोस्तों के सहयोग से पूरी हुई शादी

सराहनीय : दिहाड़ी मजदूर की ‘ई-रिक्शा बारात’ बनी मिसाल, दोस्तों के सहयोग से पूरी हुई शादी

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 
  • विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे
  • क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

November 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.