Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : एमडीडीए की अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, वंशीधर तिवारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

January 31, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : एमडीडीए की अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, वंशीधर तिवारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

Share on FacebookShare on Whatsapp

 

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने नगर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर में कार्रवाई तेज कर दी है। बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने अब बिना किसी ढिलाई के, नियम तोड़ने वालों पर सीधे कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में नगर के प्रगति विहार क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। लेन संख्या- 06 में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अनधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया है, जबकि उसी इलाके में श्रेयष अग्रवाल द्वारा खड़ा किया गया अवैध टिन शेड भी ध्वस्त कर दिया गया। जांच में यह सामने आया कि दोनों निर्माण प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना किए जा रहे थे।
प्राधिकरण के VC बंशीधर तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि शहरी नियोजन और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के दिशा-निर्देशन में पूरी की गई । इस दौरान सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जगदीप राणा और प्राधिकरण के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
बहरहाल एमडीडीए ने साफ- साफ कह दिया है कि नगर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Previous Post

दुखद : यहां भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Next Post

गजब : कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

Next Post
गजब : कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

गजब : कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दहशत : यहां 11 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया गुलदार

ब्रेकिंग : यहां गुलदार ने किया दिन दहाड़े महिला पर हमला

3 months ago
अल्टीमेटम : नॉनवेज खाने वाले सावधान,देहरादून में बिक रहा है बिना जांच किए चिकन मटन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अल्टीमेटम : नॉनवेज खाने वाले सावधान,देहरादून में बिक रहा है बिना जांच किए चिकन मटन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

3 years ago
कारगुजारी : विभागीय कर्मचारियों ने ही लगाया विभाग को चूना, जानिए कैसे………

कारगुजारी : विभागीय कर्मचारियों ने ही लगाया विभाग को चूना, जानिए कैसे………

3 years ago
अनहोनी : अजब प्रेम की गजब कहानी

अनहोनी : अजब प्रेम की गजब कहानी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.