Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

January 28, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्राम मस्ता (नाला) में एक अत्यंत दुखद दुर्घटना घटित हो गई, जिसमें घास लेने गई एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए घास हेतु पत्तियां काट रही थी। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटकर नीचे से गुजर रही विद्युत लाइन पर गिर गई, जिससे विद्युत प्रवाह टहनी के माध्यम से महिला तक पहुंच गया और उसे करंट लग गया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने का कोई अवसर नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल विद्युत विभाग गुप्तकाशी, एसडीआरएफ, पुलिस बल तथा 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। मृतका के शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उक्त गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 27.01.2026 को प्रातः 11:45 बजे हुए इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, ऊखीमठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह 2 दिवस के भीतर मामले की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच पूर्ण कर अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं। जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, उत्तरदायित्व निर्धारण, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय तथा मृतका के उत्तराधिकारियों को राहत सहायता प्रदान किए जाने के संबंध में स्पष्ट अभिमत प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की गई है कि विद्युत लाइनों के समीप पेड़ों पर चढ़ने अथवा टहनियां काटने जैसे कार्य अत्यधिक सावधानी के साथ करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Previous Post

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

Next Post

बड़ी खबर : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, वंशीधर तिवारी के नेतृत्व में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Next Post
देहरादून : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

बड़ी खबर : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, वंशीधर तिवारी के नेतृत्व में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : यहां ट्रेन के शौचालय में नवजात का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

शर्मनाक : यहां ट्रेन के शौचालय में नवजात का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

8 months ago
दहशत : यहां विद्यालय में प्रार्थना के दौरान पहुंचे दो गुलदार, आनन-फानन में 2 दिन का अवकाश घोषित

दहशत : यहां विद्यालय में प्रार्थना के दौरान पहुंचे दो गुलदार, आनन-फानन में 2 दिन का अवकाश घोषित

3 months ago
खौफ : आवारा कुत्तों के हमले से बच्चे की गर्दन की नस कटी

खौफ : आवारा कुत्तों के हमले से बच्चे की गर्दन की नस कटी

3 years ago
सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.