Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

अंकिता हत्याकांडः सरकारी वकील की कार्यशैली से नाखुश अंकिता के माता-पिता ने दी आत्मदाह की धमकी

July 1, 2023
in अपराध
0
अंकिता हत्याकांडः सरकारी वकील की कार्यशैली से नाखुश अंकिता के माता-पिता ने दी आत्मदाह की धमकी
Share on FacebookShare on Whatsapp

अंकिता हत्याकांड में अभी तक फैसला ना आने से उसके माता-पिता हताश हो गए हैं। अदालत ने शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 2 गवाहो को सम्मन भेजे थे, लेकिन मृतक का दोस्त पुष्पदीप जो मुख्य गवाह था अदालत नहीं पहुंचा।कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को साइबर सेल टिहरी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण ने अपने बयान दर्ज कराए। गवाही और प्रति परीक्षा (क्रास क्वेश्चनिंग) के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।साइबर सेल के एसआई ने दर्ज कराए बयान साइबर सेल के एक्सपर्ट ने अदालत में बताया कि 18 सिंतबर, 2022 को घटना के दिन तीनों अभियुक्तों और मृतका के फोन की लोकेशन एक साथ पाई गई। मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात को 9:50 बजे पशुलोक वाले टावर के आसपास पाई गई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जबकि रात 10:00 बजे वापसी में अभियुक्तगणों के मोबाइल फोन की लोकेशन गंगाभोगपुर के टावर पर और मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात के 9:50 बजे के आसपास पशुलोक टावर के पास पाई गई थी। बताया कि उक्त अवलोकन, विश्लेशण व संपूर्ण विवरण केस डायरी में दर्ज है।

 घटनाक्रम के बयान दर्ज कराने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर व अमित सजवान ने उसने सवाल किए। डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं, जिनमें से अब तक 14 लोगों की गवाही हो चकी है।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी सरकारी वकील की कार्यशैली से नाखुश हैं और सरकारी वकील  को बदलने की मांग कर रहे हैं। अंकिता के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी वकील को ना बदला गया तो अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह कर लेंगे। इस वीडियो के सोशल मीडिया मे वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर के उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शुक्रवार एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, कोतवाल गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत सहित एक टीम अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची।उन्होंने अंकिता के माता पिता को बातचीत कर समझाया।  अंकिता के पिता का कहना है कि वह एक जून से अंकिता के केस से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे हैं परंतु उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप लगाया है कि सरकारी वकील अहम गवाहों को बोलने से रोकते हैं। उनका कहना है कि सरकारी वकील गवाहों के बोलने से पहले ही बयानों को बोल देते हैं। उनका कहना है कि बयान भी बदले जा रहे हैं जिससे उनका केस कमजोर पड़ रहा है। इससे उन्हें उनकी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सरकारी वकील को हटाने की बात की। भंडारी दंपति ने चेतावनी दी कि यदि सरकारी वकील को 7 दिन के अंदर नहीं हटाया गया तो वह पौड़ी में बीच सड़क पर आत्मदाह कर लेंगे।

Tags: daily news in Hindilatest Uttarakhand news in Hindiupdated Uttarakhand news in Hindiuttarakhand news in hindi
Previous Post

बड़ी खबर:पुलिस के धरपकड़ अभियान में गोकशों से भर गई कोतवाली की हवालात

Next Post

दुस्साहस: पूर्व फौजी ने दिखाई गुंडागर्दी थाना प्रभारी से की मारपीट,मुकदमा दर्ज

Next Post
दुस्साहस: पूर्व फौजी ने दिखाई गुंडागर्दी थाना प्रभारी से की मारपीट,मुकदमा दर्ज

दुस्साहस: पूर्व फौजी ने दिखाई गुंडागर्दी थाना प्रभारी से की मारपीट,मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : मनोहर लाल खट्टर बन सकते हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बड़ी खबर : मनोहर लाल खट्टर बन सकते हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

1 year ago
ऋषिकेश : पहाड़ी बनाम मैदानी हुआ चुनाव, बीड़ी बाज मास्टर जी चर्चा में, जयेंद्र रमोला आड़े हाथ

निकाय चुनाव ऋषिकेश : एक गरीब ने दी पूंजी पतियों को टक्कर, मास्टर जी का बोल बाला बरकरार

2 years ago

ब्रेकिंग : जीएसटी अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

2 years ago
मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.