Monday, September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

देहरादून : बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों पर सख्ती, एमडीडीए ध्वस्त की 20 बीघा भूमि

December 25, 2025
in Uncategorized, एक्सक्लूसिव
0
देहरादून : बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों पर सख्ती, एमडीडीए ध्वस्त की 20 बीघा भूमि
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। एमडीडीए का स्पष्ट संदेश है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई शहर की सुव्यवस्थित योजना, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। प्राधिकरण की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एमडीडीए का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी रोक लगाकर नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है।

Related posts

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

September 28, 2026
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026

इसी क्रम में पवन, अमित, गोविन्द एवं अन्य द्वारा सेरगढ़ माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड, डोईवाला, देहरादून क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़कें काटने, भूखण्डों का विभाजन करने और प्लॉटिंग विकसित करने की गतिविधियां पाई गईं, जिस पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों और संरचनाओं को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर स्वती दीपक नौटियाल तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृति और लेआउट अप्रूवल के की जा रही प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयानों की सनसनी के बीच आरती गौड़ का चैलेंज

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दर्दनाक : शादी करने से पहले सतर्क रहें,यहां पत्नी ने मारा पति को, ग्राइंडर से के टुकड़े-टुकड़े कर गर्दन, हाथ को बहा दिया गंगा में

दर्दनाक : शादी करने से पहले सतर्क रहें,यहां पत्नी ने मारा पति को, ग्राइंडर से के टुकड़े-टुकड़े कर गर्दन, हाथ को बहा दिया गंगा में

9 months ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ों में होगी जमकर बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की गर्मी

4 months ago

गजब : डीएम के ही फर्जी हस्ताक्षर से पायी नियुक्ति, जांच करे कौन

3 years ago
गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश
  • देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

September 28, 2026
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.