Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

उत्तराखंड : ‘नजरबच्टू’ से चमकते उत्तराखंड के लाल का कमाल

December 23, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
उत्तराखंड : ‘नजरबच्टू’ से चमकते उत्तराखंड के लाल का कमाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हल्द्वानी। ‘नजरबट्टू’ चैनल को अपने फेसबुक, यूट्यूब पर अक्सर देखा होगा, जिसमें उत्तराखंड के कलाकार देश भर के लोगों को हंसाने के साथ सामाजिक संदेश भी दे रहे हैं।
टीम नजरबट्टू से जुड़े यह कलाकार अपनी अदाकारी के लिए देशभर में फेमस हो चुके हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में जन्मा एक लड़का, जिसने अपने सपनों की उड़ान को हकीकत में बदल दिया। हम बात कर रहे हैं जसपाल शर्मा की, जिन्होंने हल्द्वानी जैसे छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया की चमकती दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बागेश्वर जिले के कौसानी से ताल्लुक रखने वाले जसपाल ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से पढ़ाई की और एमबीपीजी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। बचपन से ही जसपाल के भीतर अभिनय का जुनून था, स्कूल के स्टेज से लेकर कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, उनके अभिनय ने सभी का ध्यान खींचा।
लगभग नौ वर्षों तक थिएटर और स्टेज परफॉर्मेंस करने के बाद जसपाल ने अपने सपनों को नई ऊंचाई देने के लिए दिल्ली का रुख किया। थिएटर ने उनके अभिनय को निखार दिया और जल्द ही उन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ “कथा एक कंस की” जैसे नाटक में काम करने का अवसर मिला।

यह अनुभव जसपाल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद मुंबई की ओर उनके कदम बढ़े और जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म “तलवार” में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जसपाल ने सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि डिजिटल मीडिया की ताकत को पहचाना। पिछले दो वर्षों से वे यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल “नजरबट्टू” से लेखक और अभिनेता के रूप में जुड़े हुए हैं। उनके वीडियोज़ लाखों लोगों तक पहुंचते हैं और हर एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है। उनके अभिनय की खूबी यह है कि वे हर किरदार में खुद को इस कदर ढाल लेते हैं कि दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं।

आज जसपाल शर्मा सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने साबित कर दिखाया कि अगर जुनून, कड़ी मेहनत और लगन हो, तो हल्द्वानी जैसे छोटे शहर से भी बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया की ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।

जसपाल की यह यात्रा सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि हर उस युवा के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपने सपनों को जीना चाहता है और उन्हें हकीकत में बदलना चाहता है। यह उत्तराखंड में उभरते हुए नए कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

Previous Post

दहशत : बढ़ते जंगली जानवरों के हमले के चलते स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला

Next Post

दहशत : याद किया जा रहा है नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत, वन मंत्री खामोश, भालू सक्रिय

Next Post
दहशत : याद किया जा रहा है नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत, वन मंत्री खामोश, भालू सक्रिय

दहशत : याद किया जा रहा है नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत, वन मंत्री खामोश, भालू सक्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : होली पर मदिरापान आयोजन के निमंत्रण पर पूरी चौकी श्रीनगर सस्पेंड

2 years ago

पंचायत उपचुनाव : आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

7 months ago
बड़ी खबर: ड्रग पेडलर लाखों की ड्रग के साथ म्यूजिक फेस्टिवल से गिरफ्तार

बड़ी खबर: ड्रग पेडलर लाखों की ड्रग के साथ म्यूजिक फेस्टिवल से गिरफ्तार

3 years ago
वर्दी की हनक : धमकी देना दरोगा को पड़ा भारी,  दर्ज़ हुआ मुकदमा…..

वर्दी की हनक : धमकी देना दरोगा को पड़ा भारी, दर्ज़ हुआ मुकदमा…..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.