Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : भाजपा विधायक और पत्नी के खाते में आ रही मनरेगा की मजदूरी,  देख कर मजबूर मजदूर भी हैरान

December 19, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : भाजपा विधायक और पत्नी के खाते में आ रही मनरेगा की मजदूरी,  देख कर मजबूर मजदूर भी हैरान
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तरकाशी। 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

देश की संसद में ‘मनरेगा’ का नाम बदलने को लेकर चर्चा ही चल रही हैं, इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुर्खियों में हैं।

जहां प्रदेश के लाखों मजदूरों को लंबे समय से मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही है, 15 दिन में भुगतान करने की इस रोजगार गारंटी मे कई मजदूरों को वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है, वहीं ऐसे में कथित तौर पर भाजपा विधायक और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा के भुगतान किए जाने का मामला सुर्खियों में है।

पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के खातों में मनरेगा की धनराशि जाने का मामला लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह धनराशि पूर्व में उनके जॉब कार्ड के आधार पर डाली गई थी। वहीं विधायक का कहना है कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है।
पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा पर मनरेगा की धनराशि अपने खातों में डलवाने का आरोप लगा है। यह मामला लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वर्ष 2021 से 2025 तक रेक्चा गांव में ग्यारह कार्यों के तहत विधायक और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा की धनराशी जाने की बात सामने आई है। यह धनराशि करीब 17 हजार से अधिक है। इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। हालांकि, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बृजमोहन बिंजोला ने कहा कि डीपीओ से प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश्वर लाल के विधायक बनने से पहले उनका और उनकी पत्नी का जॉब कार्ड बना हुआ था। इसलिए किसी ने अपनी निमार्ण सामग्री की धनराशि उनके खाते में डाली थी। उनकी ओर से वह पैसा वापस किया जा रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है। जबकि उनके परिवार का जॉब कार्ड और अंतोदय कार्ड निरस्त करवा दिया गया है।

Previous Post

दहशत : अब यहां भालू के हमले में दो महिलाएं गंभीर घायल

Next Post

रूद्रप्रयाग ब्रेकिंग : कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब नियुक्त हुए यह कार्यकारी अध्यक्ष

Next Post
रूद्रप्रयाग ब्रेकिंग : कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब नियुक्त हुए यह कार्यकारी अध्यक्ष

रूद्रप्रयाग ब्रेकिंग : कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब नियुक्त हुए यह कार्यकारी अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चोपता में कूड़ाघर पर लगी भीषण आग, उठा धुंए का गुबार

रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चोपता में कूड़ाघर पर लगी भीषण आग, उठा धुंए का गुबार

8 months ago
शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

7 months ago
फेरबदल : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी ताकत, निर्दलीय पार्षदों समेत कई लोग थामे भगवा दामन

फेरबदल : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी ताकत, निर्दलीय पार्षदों समेत कई लोग थामे भगवा दामन

3 weeks ago
बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की बड़ी कार्रवाई, 22 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की बड़ी कार्रवाई, 22 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.