Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

भाजपा के दो विधायकों में तनातनी : एक ने पुल निर्माण शुरू करवाया तो दूसरे ने रुकवाया

December 16, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
भाजपा के दो विधायकों में तनातनी : एक ने पुल निर्माण शुरू करवाया तो दूसरे ने रुकवाया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून में एक पुल के निर्माण को लेकर भाजपा के दो विधायकों के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई है। रायपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण को एक विधायक ने रुकवा दिया है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

रिस्पना नदी पर बन रहे हरा पुल के निर्माण कार्य रोके जाने से स्थानीय लोग हैरान है। पुल के निर्माण की स्वीकृति दिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और जबकि पुल के निर्माण कार्य को रोकने वाले भी भाजपा के ही विधायक हैं। ऐसे में स्थानीय लोग हैरान है कि इस काम को क्यों रुकवाया गया।

धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाई थी।

जानिए क्या है मामला?

देहरादून में रायपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक पुल है। यह पुल लोगों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन कुछ समय पहले यह टूट गया। इसके बाद धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने पुल के पुनर्निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाई और निर्माण कार्य शुरू करवाया। लेकिन जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुल के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों में है।

दोनों के बीच क्यों है तकरार?

बजट में बदलाव रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का कहना है कि यह पुल 2013-14 में रायपुर विधानसभा के लिए स्वीकृत हुआ था, जिसका बजट 1.90 करोड़ रुपए था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3.50 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

उमेश शर्मा काऊ का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली गई।
उमेश शर्मा काऊ ने पुल के डिजाइन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नए पुल के निर्माण में 12 फीट का रास्ता बनाया जा रहा है, जबकि इतने बड़े पुल की आवश्यकता नहीं है।

इसपर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि रायपुर विधायक पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पुल का काम रुकवाया गया है। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा काऊ उनके पार्टी के अपने विधायक हैं। जिनमें कुछ संदेह होंगे और उनका वह समाधान चाहते हैं, जिसका समाधान हो जाएगा, यह कोई बड़ी बात नहीं है।

भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जब वह मेयर थे तो उस समय भी उन्होंने कोशिश की थी कि इस पुल को सही रूप दे दिया जाए, लेकिन उस समय कुछ दिक्कत आई थी। जिस वजह से उस समय काम नहीं हो पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनका उमेश शर्मा काऊ को कोई संदेह है तो वह निर्माण कार्य करवा रहे विभाग से जानकारी ले सकते हैं।

लोगों को होती है परेशानी स्थानीय पार्षद दिनेश सती का कहना है कि दीपनगर में रिस्पना नदी पर पुल न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जब धर्मपुर विधायक ने 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल की स्वीकृति दिलाई और इस पुल बनाने का काम शुरू हुआ तो लोगों को राहत मिली, लेकिन रायपुर विधानसभा से विधायक का पुल निर्माण कार्य रुकवाना उन्हें आश्चर्यचकित करता है।

Previous Post

कार्यवाही : यहां मंडी समिति ने बिना कागजात के चावल से लदे ट्रक को पकड़ा, 53 हजार से अधिक का लगाया जुर्माना

Next Post

रोजगार : इस तिथि से होगी उत्तराखंड में अग्नीवीर भर्ती रैली, ऐसे करे आवेदन

Next Post
रोजगार : इस तिथि से होगी उत्तराखंड में अग्नीवीर भर्ती रैली, ऐसे करे आवेदन

रोजगार : इस तिथि से होगी उत्तराखंड में अग्नीवीर भर्ती रैली, ऐसे करे आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : पीएम मोदी की रैली में भीख मांगते बच्चे

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज : हिंदू बनकर महिला से की शादी,बेटे के खतना पर खुला राज

ब्रेकिंग न्यूज : हिंदू बनकर महिला से की शादी,बेटे के खतना पर खुला राज

3 years ago
गजब : जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन मंत्री की बजाए पर्यटन मंत्री ने संभाली कमान

गजब : जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन मंत्री की बजाए पर्यटन मंत्री ने संभाली कमान

4 months ago
खुशखबरी :  दिवाली का तोहफा देने वाली है धामी सरकार, कर्मचारियों को ……..

खुशखबरी : दिवाली का तोहफा देने वाली है धामी सरकार, कर्मचारियों को ……..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.