Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आक्रोश : हिंदू युवक की हत्या के बाद यहां बवाल, गैर हिंदुओं की दुकानों में आगजनी 

December 13, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
आक्रोश : हिंदू युवक की हत्या के बाद यहां बवाल, गैर हिंदुओं की दुकानों में आगजनी 
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र में बीते शुक्रवार देर रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने रोडवेज बस स्टेशन पर प्रदर्शन किया, इस दौरान गैर-हिंदुओं की दुकानों को बंद कराया गया और एक चाय की दुकान में आग लगा दी गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे आश्रम पद्धति के पीछे रहने वाले 24 वर्षीय तुषार शर्मा पर गोटिया इस्लामनगर क्षेत्र के कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तुषार शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हमले में उसके दो साथी सलमान (निवासी पकड़िया) और अभय (निवासी वाल्मीकि बस्ती) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि अभी तक ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

रोडवेज बस स्टेशन पर भड़का आक्रोश
युवक की मौत की खबर फैलते ही शनिवार सुबह बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन रोडवेज बस स्टेशन पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में वहां स्थित गैर-हिंदुओं की दुकानों को बंद कराया और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। जिस चाय की दुकान पर घटना हुई थी, उसे आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान मुख्य आरोपी के पिता की है।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विमल रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावल, उप निरीक्षक किशोर पंत और अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

दमकल विभाग की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सराहनीय : उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Next Post

बड़ी खबर : यहां प्रशासन को बुलडोजर चलना पड़ा भारी, हुआ पथराव और बवाल

Next Post
बड़ी खबर : यहां प्रशासन को बुलडोजर चलना पड़ा भारी, हुआ पथराव और बवाल

बड़ी खबर : यहां प्रशासन को बुलडोजर चलना पड़ा भारी, हुआ पथराव और बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी भगा रहा था नेपाल, ड्राइवर ने पहचाना तो पैदल हुआ फरार

ब्रेकिंग : पूर्व भाजपा नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार, फरारी में सहयोग करने वाले परिवहन विभाग अधिकारी समेत चार पर मुकदमा

2 years ago
शर्मनाक  : घोड़े को सिगरेट पिलाने वाला गिरफ़्तार

शर्मनाक : घोड़े को सिगरेट पिलाने वाला गिरफ़्तार

3 years ago

ग्रुप डांस में स्वाती का ग्रुप अव्वल, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष राणा ने साझा किए अनुभव

2 years ago
बड़ी खबर: ठगी के मामले में कोर्ट ने सुनाई 170 साल कैद की सजा

बड़ी खबर: ठगी के मामले में कोर्ट ने सुनाई 170 साल कैद की सजा

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.