दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा की सांसद सोनिया गांधी पर आपराधिक साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नई FIR दर्ज की है। इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है. FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी यानी आपराधिक साजिश की गई। यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है।ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।







