Friday, June 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : 15वें जज ने भी आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी मामले मे सुनवाई से खुद को अलग किया

September 28, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : 15वें जज ने भी आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी मामले मे सुनवाई से खुद को अलग किया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

आईएफएस अधिकारी और मशहूर व्हिसलब्लोअर संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों में न्यायाधीशों के लगातार रिक्यूजल (स्वयं को सुनवाई से अलग करना) का सिलसिला जारी है। अब उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी ने भी उनकी अवमानना याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। यह देश के न्यायिक इतिहास में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है, क्योंकि अब तक किसी एक व्यक्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई से 15 न्यायाधीश अलग हो चुके हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

फरवरी 2025 में, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की एक डिवीजन बेंच, जिसमें हरविंदर ओबेरॉय और बी आनंद शामिल थे, ने भी बिना कोई कारण बताए स्वयं को अलग कर लिया था। उन्होंने केवल रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि भविष्य में चतुर्वेदी के मानले उनके समक्ष सूचीबद्ध न किए जाएँ। यह बेंच चतुर्वेदी की अप्रैजल रिपोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही थी।

फरवरी 2024 में, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया था। इस बार भी सुनवाई से अलग होने के आदेश में किसी आधार का उल्लेख नहीं किया गया था।

इससे पूर्व वर्ष 2018 में, एक समान मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि अधिकारी से संबंधित सेवा मामलों की सुनवाई केवल नैनीताल सर्किट बेंच में ही की जाए। साथ ही, इस आदेश में केंद्रीय सरकार पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था।

वर्ष 2021 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपने पहले के इस रुख को दोहराया, जिसे केंद्र सरकार ने पुनः सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट की एक डिवीजन बेच ने इस मामले को एक बड़ी पीठ को सौंपने का निर्णय लिया। नवंबर 2013 में, तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने संजीव चतुर्वेदी द्वारा दायर एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था। यह मामला हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्य के अन्य वरिष्ठ राजनेताओं व नौकरशाहों की भूमिका में सीबीआई जांच की मांग से संबंधित था, जिन पर चतुर्वेदी ने विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों का आरोप लगाया था और उनके उत्पीड़न की भी शिकायत की थी। बाद में, अगस्त 2016 में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति यूयू ललित ने भी इस मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था।

अप्रैल 2018 में, शिमला की एक अदालत के न्यायाधीश ने स्वयं को संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव विनीत चौधरी द्वारा दायर मानहानि के मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था। मार्च 2019 में ही तत्कालीन अध्यक्ष, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट), दिल्ली, न्यायमूर्ति एल. नरसिम्हन रेड्डी ने संजीव चतुर्वेदी के विभिन्न स्थानांतरण याचिकाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था और इसके पीछे उन्होंने कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को कारण बताया था।

फरवरी 2021 में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) दिल्ली के एक अन्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति आर.एन. सिंह ने भी संजीव चतुर्वेदी की एक सेवा संबंधी मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था।

मई 2023 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने बिना कोई कारण बताए संजीव चतुर्वेदी के मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था।

नवंबर 2023 में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के न्यायाधीशों की एक बेंच, जिसमें गनीष गर्ग और छछबिलेंद्र रौल शामिल थे, ने सजीव चतुर्वेदी के मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था। उस वर्ष जनवरी में एक अन्य कैट न्यायाधीश, न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने भी उनके एक सेवा संबंधी मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया।

क्यों चर्चा में रहते हैं संजीव चतुर्वेदी?
संजीव चतुर्वेदी उत्तराखंड कैडर के 2002 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने और सिस्टम में पारदर्शिता की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है। हरियाणा कैडर में रहते हुए उन्होंने कई प्रभावशाली नेताओं और नौकरशाहों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें उत्पीड़न का सामना भी करना पड़ा।

न्यायपालिका के लिए सवाल
इतने बड़े पैमाने पर न्यायाधीशों का लगातार एक ही अधिकारी से जुड़े मामलों से अलग होना देश की न्यायिक व्यवस्था के लिए चिंतन का विषय बन गया है। खास बात यह है कि ज्यादातर मामलों में न्यायाधीशों ने अलग होने का कोई कारण दर्ज नहीं किया है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सिलसिला न केवल पारदर्शिता और न्याय की उपलब्धता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि संजीव चतुर्वेदी के मामलों की संवेदनशीलता कितनी अधिक है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में बंपर तबादले

Next Post

दुस्साहस : आईपीएस अधिकारी के घर ही कर दी चोरों ने चोरी

Next Post
दुस्साहस : आईपीएस अधिकारी के घर ही कर दी चोरों ने चोरी

दुस्साहस : आईपीएस अधिकारी के घर ही कर दी चोरों ने चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ऐतिहासिक फैसला: 33% महिला आरक्षण बिल को मिली मंजूरी

ऐतिहासिक फैसला: 33% महिला आरक्षण बिल को मिली मंजूरी

3 years ago
एक्सक्लूसिव : ‘धाकड़ सीएम धामी’ ने गोदी मीडिया को दिया 1 हजार करोड़ का विज्ञापन, अब केंद्र से मांगे 17,877 करोड़

एक्सक्लूसिव : ‘धाकड़ सीएम धामी’ ने गोदी मीडिया को दिया 1 हजार करोड़ का विज्ञापन, अब केंद्र से मांगे 17,877 करोड़

8 months ago
फर्जीवाड़ा : चाय बागान की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में दो गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा : चाय बागान की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में दो गिरफ्तार

3 years ago
स्वतंत्रता दिवस : उत्तराखंड के आठ पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति द्वारा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस : उत्तराखंड के आठ पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति द्वारा सम्मान

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आवास विभाग का प्रथम महाधिवेशन देहरादून में संपन्न
  • बड़ी खबर : संजीव चतुर्वेदी को लोकपाल डेप्यूटेशन के लिए उत्तराखंड से NOC, काकरोच जनता पार्टी ने की सराहना
  • मौसम अपडेट : इन पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आवास विभाग का प्रथम महाधिवेशन देहरादून में संपन्न

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आवास विभाग का प्रथम महाधिवेशन देहरादून में संपन्न

June 19, 2026
बड़ी खबर : संजीव चतुर्वेदी को लोकपाल डेप्यूटेशन के लिए उत्तराखंड से NOC, काकरोच जनता पार्टी ने की सराहना

बड़ी खबर : संजीव चतुर्वेदी को लोकपाल डेप्यूटेशन के लिए उत्तराखंड से NOC, काकरोच जनता पार्टी ने की सराहना

June 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.