Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : झूठे मुकदमे में फंसाने वाले एक ही परिवार के पांच भू-माफिया गिरफ्तार

August 25, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : झूठे मुकदमे में फंसाने वाले एक ही परिवार के पांच भू-माफिया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। भोले-भाले लोगों को डराकर-धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने और SC/ST जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने वाले एक शातिर भूमाफिया गिरोह को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरोह के पांचों सदस्य एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, मारपीट और कब्जाखोरी जैसे करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी थाना पुलिस ने रविवार (24 अगस्त 2025) को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शिकायत पर खुला भूमाफिया गिरोह का राज

23 अगस्त 2025 को वादिनी अल्का सिंघल पत्नी अजय सिंघल निवासी खुड़बुड़ा, देहरादून ने थाना रानीपोखरी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में शांतिनगर, रानीपोखरी में एक भूमि खरीदी थी जिस पर वह काबिज हैं। लेकिन पड़ोस में रहने वाली तारा देवी और उसके परिजन उक्त भूमि को अपना बताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने काम रोकने के साथ ही वादिनी को जान से मारने और SC/ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तारा देवी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई बार इस तरह के आपराधिक कृत्य किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1- कमलस्वरूप पुत्र स्व. गंगाराम निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी

2- तारा देवी पत्नी कमलस्वरूप निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी

3- अजय कुमार पुत्र कमलस्वरूप निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी

4- विकास उर्फ विक्की पुत्र कमलस्वरूप शांतिनगर, रानीपोखरी

5- सोनी देवी पत्नी विकास निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी

लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरोह के खिलाफ वर्ष 2005 से अब तक दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, मारपीट, जमीन कब्जाने, धमकी देने और गंभीर धाराएं शामिल हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि “यह गिरोह लंबे समय से भोले-भाले लोगों को डरा धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने का काम कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं और न्यायालय में विचाराधीन हैं। इस बार ठोस सबूतों के आधार पर पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। समाज में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

Previous Post

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

Next Post

ब्रेकिंग : सीएम धामी लौटे दिल्ली से, मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय, इनको मिलेगा मौका!

Next Post
ब्रेकिंग : सीएम धामी लौटे दिल्ली से, मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय, इनको मिलेगा मौका!

ब्रेकिंग : सीएम धामी लौटे दिल्ली से, मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय, इनको मिलेगा मौका!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फर्जीवाड़ा : फर्जी आयुष्मान कार्डों से इलाज का मामला खुलने से अस्पतालों में मचा हड़कंप

फर्जीवाड़ा : फर्जी आयुष्मान कार्डों से इलाज का मामला खुलने से अस्पतालों में मचा हड़कंप

3 years ago
लापरवाही : जीवित मरीज को STH ने बताया मृत परिवार वालों ने जताया रोष

लापरवाही : जीवित मरीज को STH ने बताया मृत परिवार वालों ने जताया रोष

3 years ago
पिथौरागढ़ : भूस्खलन से एनएचपीसी टनल का मुहाना बंद, 11 लोग फंसे

पिथौरागढ़ : भूस्खलन से एनएचपीसी टनल का मुहाना बंद, 11 लोग फंसे

7 months ago

बड़ी खबर : वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत के खिलाफ भाजपाईयों ने दर्ज कराया मुकदमा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.