Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

August 4, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हल्द्वानी। पुलिस के कार्य प्रणाली पर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं। पीड़ित कई बार इंसाफ के लिए थाना पुलिस का चक्कर लगाकर थक जाता है। कई मामले ऐसे आते हैं कि न्यायालय फटकार और आदेश के बाद पुलिस मुकदमा लिखती है। ऐसा ही मामला नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना से सामने आए हैं। यहां दुष्कर्म पीड़िता के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

दुष्कर्म पीड़िता ने बनभूलपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपित जेल से जमानत पर बाहर आ चुका है। जिसने उसे रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। दुष्कर्म पीड़िता ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। शिकायत लेकर वह बनभूलपुरा थाने पहुंची। जहां आरोपित का पिता पहले से एक सिपाही के संग खड़ा था। जब थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया तो उल्टा उसको न्याय दिलाने के बजाय चोरों जैसा बर्ताव किया गया। उसे थाने के पीछे बंदीगृह में ले जाकर कई घंटों रखा गया।

पुलिस अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा निवासी युवती ने बताया क्षेत्र में रहने वाले फरदीन नाम का युवक उससे दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपित जेल गया। अब वह जेल से जमानत पर बाहर है। जब से आरोपित जेल से बाहर आया है तब से उसे रास्ते में घेर कर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। साथ ही वह जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। 19 मई को आरोपी बरेली रोड में उसको धमकाया था।

20 मई को थाने पहुंची तो पुलिस ने जांच कर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। दो जून को उसके पास थाने से एक सिपाही का कॉल आया। जिसके बाद वह मां के संग फिर थाने पहुंची। थाने के बाहर ही एक सिपाही चाय की दुकान में फरदीन के पिता के साथ बैठा हुआ था। वहीं पर सिपाही ने उस पर राजीनामे का दबाव बनाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय उल्टा उसको परेशान कर रही थी।

बनभूलपुरा प्रभारी थाना अध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

वाह रे गणेश जोशी : रातों-रात उजाड़ दी हरी-भरी बगिया, उद्यान घोटाले से भी नीयत नहीं भरी

Next Post

भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

Next Post
भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : इन पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

2 months ago
कार्यवाही:- शासन ने किया इस अधिकारी को निलंबित ….. देखें आदेश

कार्यवाही:- शासन ने किया इस अधिकारी को निलंबित ….. देखें आदेश

3 years ago
बड़ी खबर : ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

बड़ी खबर : ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

1 year ago
तानाशाही : चिकित्साधिकारियों के ताजे तबादले में नियमों को ताक पर रखने से आयुर्वेद विभाग कठघरे में

तानाशाही : चिकित्साधिकारियों के ताजे तबादले में नियमों को ताक पर रखने से आयुर्वेद विभाग कठघरे में

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.