Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हड़कंप : मंडी समिति का सचिव 1लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

August 2, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
घोटाला :  ठेकेदार धनंजय पर मुकदमा दर्ज, पीसीएस अधिकारी से की थी धोखा-धड़ी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रिपोर्ट- विजय यादव

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस टीम ने काशीपुर की फल एवं सब्जी मंडी में तैनात मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हो रही इस कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मंडी में लाइसेंस जारी करने और फाइलें पास कराने के एवज में सचिव द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत शफायत और शकील अहमद नामक व्यक्तियों ने विजिलेंस को की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंडी में कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही सचिव ने रुपये से भरा लिफाफा हाथ में लिया, मौके पर तैनात विजिलेंस टीम ने उसे सार्वजनिक रूप से धर दबोचा।

इस कार्रवाई को मंडी में मौजूद व्यापारियों और कर्मचारियों ने अपनी आंखों के सामने होते देखा, जिससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी और सन्नाटा दोनों का माहौल नजर आया। कई व्यापारी इस पर बोलने से बचते रहे, लेकिन मंडी में लंबे समय से जारी “परमीशन के बदले कमीशन” का खेल पहली बार इस तरह से उजागर हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने सचिव के कब्जे से संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की है। टीम अब मंडी परिषद के कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। काशीपुर मंडी में विजिलेंस की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति का प्रमाण मानी जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। व्यापारी वर्ग भी अब इस बात को लेकर सतर्क हो गया है कि लाइसेंस व फाइलों के नाम पर रिश्वत मांगने वालों पर शिकंजा कसना अब तय है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही राज्य सरकार की मुहिम को और गति मिली है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

बड़ी खबर : किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में आए पैसे!

Next Post

बड़ी खबर : चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

Next Post
बड़ी खबर : चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर : चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जॉब अपडेट : आरबीआई ने खोला नौकरियों का पिटारा,आवेदन शुरू…..

जॉब अपडेट : आरबीआई ने खोला नौकरियों का पिटारा,आवेदन शुरू…..

3 years ago
बड़ी खबर : G 20 का भारत मंडपम हुआ  पानी- पानी,  विपक्ष को मिला मौका कहा तैर रहा विकास

बड़ी खबर : G 20 का भारत मंडपम हुआ पानी- पानी, विपक्ष को मिला मौका कहा तैर रहा विकास

3 years ago
उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता : शेयर बाजार में पैसा लगाने का आरोपी दुबई से गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता : शेयर बाजार में पैसा लगाने का आरोपी दुबई से गिरफ्तार

6 months ago
आतंक : डेंगू से घिरे शहर पर अब जागा नगर निगम..….

आतंक : डेंगू से घिरे शहर पर अब जागा नगर निगम..….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव
  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.