Friday, August 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : प्रदेश के 48 स्टोन क्रशर बंद करने के साथ उनकी बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के आदेश

July 30, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
हाई कोर्ट ब्रेकिंग : प्रदेश के 48 स्टोन क्रशर बंद करने के साथ उनकी बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के आदेश
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार में रायवाला से भोगपुर व कुंभ मेला क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन के खिलाफ मातृ सदन हरिद्वार की जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने पूर्व के आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

सुनवाई पर कोर्ट ने कहा कि पूर्व के आदेशों का अनुपालन न करना और स्टोन क्रशरों का संचालन करना कानून का उल्लंघन है। पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हरिद्वार में संचालित 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल बंद करने व उनकी बिजली पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जिला अधिकारी हरिद्वार व एसएसपी हरिद्वार को दिये हैं। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

मामले के अनुसार हरिद्वार मातृ सदन ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि हरिद्वार में रायवाला से भोगपुर के बीच गंगा नदी में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे गंगा नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। गंगा नदी में खनन करने वाले नेशनल मिशन क्लीन गंगा को पलीता लगा रहे हैं। जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की है कि गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाई जाए, जिससे गंगा नदी के अस्तित्व को बचाया जा सके। अब खनन कुंभ क्षेत्र में भी किया जा रहा है।

याचिकाकर्ता ने कहा, केंद्र सरकार ने गंगा नदी को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) बोर्ड गठित किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा को साफ करना व उसके अस्तित्व को बचाए रखना है। एनएमसीजी द्वारा राज्य सरकार को बार बार आदेश दिए गए कि यहां खनन कार्य नहीं किया जाये। उसके बाद भी सरकार यहां खनन कार्य करवा रही है।

वहीं, हाईकोर्ट ने लक्सर हरिद्वार स्थित सूर्या स्टोन क्रशर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण को हुई क्षति के एवज में 23 लाख के जुर्माने माफ करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने बोर्ड द्वारा लगाए गए जुर्माने के आदेश पर रोक लगाते हुए पीसीबी से कहा है कि वो फिर से स्टोन क्रशर की जांच नियमों के तहत कर सकते हैं। अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जुर्माना लगा सकते हैं। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव के तुरंत बाद होगा कैबिनेट का विस्तार, सरकार की हरी झंडी

Next Post

एक्सक्लूसिव : डबल मतदाताओं ने 24 और 28 जुलाई के दोनों चरणों मे किया मतदान, प्रत्याशी भुगतेंगे परिणाम 

Next Post
एक्सक्लूसिव : डबल मतदाताओं ने 24 और 28 जुलाई के दोनों चरणों मे किया मतदान, प्रत्याशी भुगतेंगे परिणाम 

एक्सक्लूसिव : डबल मतदाताओं ने 24 और 28 जुलाई के दोनों चरणों मे किया मतदान, प्रत्याशी भुगतेंगे परिणाम 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ऋषिकेश : शिवपुरी में महिला लापता, नदी में डूबने की आशंका एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश : शिवपुरी में महिला लापता, नदी में डूबने की आशंका एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

1 year ago
ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

पंचायत चुनाव : प्रधान प्रत्याशी के घर नहीं था शौचालय, नामांकन हुआ रद्द

1 year ago
जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

9 months ago
दुखद : यहां निजी अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

दुखद : यहां निजी अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग : पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, हकदार दरकिनार, पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले
  • मौसम अपडेट :आज बादल और शाम को गरज के साथ बारिश, कल भारी बारिश की चेतावनी
  • दुखद : यहां मकान पर लगी भीषण आग, घरेलू गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग : पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, हकदार दरकिनार, पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले

रूद्रप्रयाग : पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, हकदार दरकिनार, पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले

August 7, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट :आज बादल और शाम को गरज के साथ बारिश, कल भारी बारिश की चेतावनी

August 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.