Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आरटीआई खुलासा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला

June 18, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
आरटीआई खुलासा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला
Share on FacebookShare on Whatsapp

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक के 32 किसानों के नाम पर पीएम सिंचाई योजना में 27.65 लाख रुपए की अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरटीआई यानी सूचना के अधिकार (RTI) में हुआ है। उद्यान विभाग के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों से सरकारी पैसा हड़पने का आरोप लगा है। अब शिकायतकर्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर एसआईटी (SIT) जांच की मांग की है।

दरअसल, शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता फैजान अंसारी ने लक्सर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया है कि लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक में ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के अंतर्गत ‘ड्रिप सिंचाई/माइक्रोड्रिप/स्प्रिंकलर इरीगेशन’ के नाम पर घोटाला किया गया है।

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि योजना के तहत जिन किसानों को लाभ दिया गया, उनकी जमीन पर कोई काम नहीं हुआ, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में लाभांश दिखाकर बड़ी रकम निकाल ली गई है।

27.65 लाख रुपए गबन के आरोप: शिकायत में बताया गया कि कुल 32 लाभार्थियों के नाम पर ₹27,65,004 (सत्ताईस लाख पैंसठ हजार चार रुपए) की सरकारी धनराशि का गबन किया गया है।इन लाभार्थियों में से ज्यादातर को योजना की जानकारी तक नहीं है।

जिनके नाम पर भुगतान दिखाया गया, उनके खेतों में कोई माइक्रोड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं लगाया गया है। कुछ लाभार्थियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनसे कोई सहमति नहीं ली गई और उनके नाम से फर्जी शपथ पत्र तक तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर दिखाए गए हैं।

शिकायत में ये भी कहा गया है कि उद्यान अधिकारी और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों ने योजनाओं की सफलता दर्शाने के लिए किसानों के फर्जी फोटो एवं लोकेशन दिखाकर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज की।

वहीं, मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं एक लाभार्थी मदनपाल के नाम पर ₹87,657 और ₹1,53,140 का भुगतान दिखाकर फर्जी हस्ताक्षर व रजिस्ट्रेशन के कागज लगाए गए। जबकि, लाभार्थी ने किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर न किए जाने की पुष्टि की है।

शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की अपील की है।साथ ही दोषी अधिकारियों को निलंबित कर उनकी संपत्ति की जांच करने को भी कहा है।

इसके अलावा उनका कहना है कि पीड़ित किसानों को वास्तविक लाभ दिलाया जाए. यदि उच्चस्तरीय कार्रवाई नहीं की जाती तो यह मामला किसानों की आस्था और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्न चिन्ह बनकर रह जाएगा।

“फैजान नामक व्यक्ति ने शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र के आधार पर टीम गठित कर जांच की जाएगी। यदि योजना वितरण में किसी तरह की अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी”-
। सौरभ असवाल, एसडीएम, लक्सर

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

बड़ी खबर : भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ फिर बंधे शादी के बंधन मे, 60 वर्ष की उम्र में किया अभिनेत्री से विवाह

Next Post

बड़ी खबर : बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस के तबादले, बदले गए पौड़ी ,चंपावत, उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग के डीएम 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कार्रवाई : नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, स्कूटी सीज और 25 हजार रुपए का चालान परिजन पर

कार्रवाई : नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, स्कूटी सीज और 25 हजार रुपए का चालान परिजन पर

4 months ago
जवाब तलब: एक ही व्यक्ति आबकारी आयुक्त और सचिव कैसे हो सकता है……..

जवाब तलब: एक ही व्यक्ति आबकारी आयुक्त और सचिव कैसे हो सकता है……..

3 years ago
वीडियो : बूढ़ा केदार में बारिश से भारी तबाही, ताश के पत्तों की तरह नदी में समा गई दुकाने

वीडियो : बूढ़ा केदार में बारिश से भारी तबाही, ताश के पत्तों की तरह नदी में समा गई दुकाने

2 years ago
बड़ी खबर: आपदा से निपटने के लिए सेना की भी मदद ले सकते हैं धामी

बड़ी खबर: आपदा से निपटने के लिए सेना की भी मदद ले सकते हैं धामी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.