Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

एक्शन : निर्माणाधीन पुल गिरने पर लोनिवि के तीन इंजीनियर सस्पेंड

June 6, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
एक्शन : निर्माणाधीन पुल गिरने पर लोनिवि के तीन इंजीनियर सस्पेंड
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

चमोली। थराली निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए लोक निर्माण विभाग के 3 अभियंताओं पर गाज गिराई है। विभागीय सचिव ने इन इंजीनियर्स को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने थराली में क्षतिग्रस्त हुए पुल प्रकरण पर बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही थराली में पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर आई थी। अगले 24 घंटे में ही शासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

Related posts

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

October 22, 2026

चमोली में थराली के अंतर्गत डूंगरी रतगांव मोटर मार्ग पर पुल निर्माणाधीन था। इस पुल को प्राणमती नदी पर करीब 60 मी बैली ब्रिज के रूप में तैयार होना था। एक दिन पहले ही खबर आई कि यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला सामने आने के बाद फौरन शासन स्तर पर पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए जांच के लिए कहा गया।

मामले में प्रथम दृष्टया तीन अभियंताओं की लापरवाही भी सामने आई है। खास बात यह है कि प्रकरण पर बिना देरी किए एक्शन लिया गया। तीन इंजीनियर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन अभियंताओं को निलंबित किया गया है उनमें निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता, कर्णप्रयाग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नवीन लाल और निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता आकाश हुंडिया शामिल हैं।

इन तीनों ही अधिकारियों को निलंबित करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पौड़ी में संबद्ध किया गया है। तीनों ही इंजीनियर पर निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने, कार्य का समुचित पर्यवेक्षण करने में लापरवाही करने का आरोप है। प्रकरण के सामने आने के बाद इन अभियंताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है। मामला मेजर पनिशमेंट स्तर का होने के चलते इन्हें निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

धरपकड़ : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

Next Post

गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

Next Post
गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लोकप्रियता : सोशल मीडिया पर धाकड़ धामी की धूम, एक करोड़ हुए फेसबुक फालोवर्स

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि

2 years ago
रूद्रप्रयाग : देवरिया ताल में जन्माष्टमी मेला नहीं होगा, डॉ. कैलाश पुष्वाण के निधन पर शोक में लिया गया फैसला

रूद्रप्रयाग : देवरिया ताल में जन्माष्टमी मेला नहीं होगा, डॉ. कैलाश पुष्वाण के निधन पर शोक में लिया गया फैसला

2 months ago
बड़ी खबर: कौन होगा वन विभाग का नया मुखिया

बड़ी खबर: कौन होगा वन विभाग का नया मुखिया

3 years ago

बड़ी खबर : बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही इस उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी रिजेक्ट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद
  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.