Wednesday, June 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग न्यूज: महापंचायत को लेकर पुरोला शहर छावनी में तब्दील

June 15, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
ब्रेकिंग न्यूज: महापंचायत को लेकर पुरोला शहर छावनी में तब्दील
Share on FacebookShare on Whatsapp

पुरोला में हिंदूवादी संगठनों की महापंचायत के विरोध में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे। मामले में आज नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। उधर, महापंचायत रोकने को प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। और पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, ड्रोन से नजर रखी जा रही है।एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बुधवार को पुरोला में हिंदुवादी संगठनों की महापंचायत व संप्रदाय विशेष के लोगों को 15 जून तक शहर छोड़ने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता को पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट पर भरोसा करना चाहिए। पीठ ने कहा, ””हाईकोर्ट पर अविश्वास क्यों? उनका भी अधिकार क्षेत्र है। आपको कुछ भरोसा होना चाहिए। यह शॉर्ट सर्किटिंग क्यों? हम मेरिट या कारण पर नहीं हैं। आप प्रशासन पर अविश्वास क्यों करते हैं?’ जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।

देर शाम तक नहीं हुई थी याचिका दायर

पीठ ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में जाने की स्वतंत्रता दी। इसके बाद अधिवक्ता शाहरुख आलम ने दोपहर में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष महापंचायत पर रोक लगाने की प्रार्थना की। मुख्य न्यायाधीश ने इस याचिका को सुनने की मंजूरी देते हुए रजिस्ट्री में याचिका दायर करने के निर्देश दिए। लेकिन देर शाम तक याचिका दायर नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार की डेली कॉज लिस्ट में यह मामला सूचीबद्ध नहीं था। लेकिन इस पर आज सुनवाई हो सकती है।

चप्पे-चप्पे पर पहरा, शहर छावनी में तब्दील

पुरोला में 15 जून की महापंचायत को लेकर तनाव है। जिला प्रशासन ने पूरी पुरोला तहसील क्षेत्र में 14 से 19 जून तक धारा-144 लागू कर दी है। शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एहतियातन पूरी यमुना घाटी में भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाहरी जिलों से महापंचायत के लिए जाने वाले लोगों को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। पुरोला नगर के मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देहरादून मुख्यालय से दो सीओ और एक एडिशनल एसपी सहित 300 पुलिस जवान तैनात हैं। नगर में बृहस्पतिवार को ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उधर, महापंचायत के समर्थन में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर व्यापारियों ने चंबा बाजार आंशिक रूप से दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है।

Tags: Hindi samachar exclusiveHindi samachar Uttarakhandlatest Hindi samachar Uttarakhandupdated Hindi samachar Uttarakhand
Previous Post

मौसम अपडेट : मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना

Next Post

हादसा: पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त चालक की मौत, जाम में फंसी थी कार

Next Post
हादसा: पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त चालक की मौत, जाम में फंसी थी कार

हादसा: पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त चालक की मौत, जाम में फंसी थी कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की बेटी का चयन

बड़ी खबर: एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की बेटी का चयन

3 years ago
बड़ी खबर(नई दिल्ली) :

बड़ी खबर(नई दिल्ली) :

3 years ago
दुखद: नेपाल के पीएम की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन

दुखद: नेपाल के पीएम की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन

3 years ago
टकराव : खानपुर विधायक उमेश कुमार की गाड़ी को चैंपियन की गाड़ी ने मारी टक्कर

टकराव : खानपुर विधायक उमेश कुमार की गाड़ी को चैंपियन की गाड़ी ने मारी टक्कर

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.