Sunday, June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

आरटीआई खुलासा : विकास के नाम पर वोट मांगने वाले पांचों सांसद सुस्त, 31 दिसंबर 2024 तक नहीं किया एक भी कार्य

April 19, 2025
in Uncategorized
0
आरटीआई खुलासा : विकास के नाम पर वोट मांगने वाले पांचों सांसद सुस्त, 31 दिसंबर 2024 तक नहीं किया एक भी कार्य
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 को हुआ था। लेकिन जनता से विकास के नाम पर वोट मांगने वाले सांसदों द्वारा 31 दिसंबर 2024 तक छह माह के कार्यकाल में एक भी कार्य स्वीकृत नहीं कराया गया है। यह चौंकाने वाला खुलासा आरटीआई के तहत हुआ है।

Related posts

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

June 14, 2026
सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

June 14, 2026

उत्तराखंड के लोकसभा सदस्य अपनी निधि से कार्य स्वीकृत करने व पूर्ण कराने में गति नहीं ला पा रहे हैं। 18वीं लोकसभा के चुनाव के पहले वर्ष 2024 में उत्तराखंड के पांच लोकसभा सदस्यों ने अपनी सांसद निधि से कोई कार्य स्वीकृत नहीं किए। पूर्व सांसदों की दिसंबर 2024 तक केवल 58 प्रतिशत सांसद निधि ही खर्च हो सकी।

इनके 795 स्वीकृत कार्य दिसंबर 2024 तक प्रारंभ भी नहीं हुए।
सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने आरटीआइ कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उपलब्ध कराई, उसके बाद यह खुलासा हुआ है।

आरटीआइ के अनुसार 18वीं लोकसभा के किसी भी सांसद ने दिसंबर 2024 तक कोई कार्य स्वीकृत नहीं किया, जबकि 17वीं लोकसभा के सांसदों ने अपने पूरे कार्यकाल में 5782 कार्य स्वीकृत किए। इनमें से दिसंबर 2024 तक 3517 कार्य पूर्ण हुए। 1470 कार्य चल रहे हैं तथा 795 कार्य प्रारंभ भी नहीं हुए हैं।

अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा

अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा के 17वीं लोकसभा के कार्यकाल की 69 प्रतिशत सांसद निधि ही दिसंबर 2024 तक खर्च हो सकी है। इसमें से 1763 कार्य स्वीकृत, 701 कार्य पूर्ण व 936 कार्य प्रगति पर हैं तथा 36 कार्य प्रारंभ ही नहीं हुए हैं।

हरिद्वार से वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र

अप्रैल 2024 तक रहे सांसदों के 795 कार्य भी नहीं हो सके शुरू। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय आरटीआइ के तहत मिली सूचना

त्रिवेंद्र रावत ने अपनी पांच करोड़ की सांसद निधि से कोई कार्य स्वीकृत नहीं किया है।

हरिद्वार के पूर्व सांसद डा. रमेश पोखरियाल की 50 प्रतिशत सांसद निधि ही दिसंबर 2024 तक खर्च हो सकी है। उनकी ओर से स्वीकृत 355 कार्यों में 160 पूर्ण हो चुके हैं तथा 195 प्रगति पर हैं।

पौड़ी सांसद अजय बलूनी

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी की पांच करोड़ की सांसद निधि में से कोई कार्य स्वीकृत नहीं हुआ है। जबकि पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत की 38 प्रतिशत सांसद निधि ही खर्च हो सकी है। उनके द्वारा स्वीकृत कुल 986 कार्यों में से 370 पूर्ण हो चुके हैं, 166 प्रगति पर है तथा 450 कार्य प्रारंभ ही नहीं हुए हैं।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह

टिहरी सांसद राजलक्ष्मी ने 18वीं लोकसभा की पांच करोड़ की सांसद निधि में से कोई कार्य स्वीकृत नहीं किया है। इनके पूर्व कार्यकाल की 68 प्रतिशत निधि खर्च हुई है। इनके द्वारा 2397 कार्य स्वीकृत किए गए जिनमें से 2086 पूर्ण हो चुके हैं, चार प्रगति पर हैं तथा 307 कार्य प्रारंभ भी नहीं हुए हैं।

नैनीताल सांसद अजय भट्ट

नैनीताल सांसद अजय भट्ट के वर्तमान कार्यकाल में उपलब्ध निधि से कोई कार्य स्वीकृत वि नहीं हुआ है।

ऐसे में जनता को जागरूक होते हुए अपने द्वारा चुने गए सांसदों से प्रश्न पूछने चाहिए कि आखिर चुनाव के दौरान विकास के खोखले दावे क्यों किए गए!

Tags: उत्तराखंड सांसद
Previous Post

बेरहम पत्नी : घरेलू हिंसा के बाद पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर पति को किया आग के हवाले

Next Post

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भी बारिश,आंधी का अलर्ट, रहे सतर्क

Next Post
मौसम अपडेट : प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भी बारिश,आंधी का अलर्ट, रहे सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चेतावनी : स्वास्थ्य सचिव ने दिया नशा मुक्ति केंद्रों को 3 महीने का अल्टीमेटम……….

चेतावनी : स्वास्थ्य सचिव ने दिया नशा मुक्ति केंद्रों को 3 महीने का अल्टीमेटम……….

3 years ago
हादसा: जिला जेल में बलास्ट कई कैदी झुलसे

हादसा: जिला जेल में बलास्ट कई कैदी झुलसे

3 years ago
लापरवाही : बैंक के लॉकर में रखे नोट चट कर गए दीमक……

लापरवाही : बैंक के लॉकर में रखे नोट चट कर गए दीमक……

3 years ago
क्राइम : जिओ फाइबर का मैनेजर किडनैप, 20 लाख की फिरौती

क्राइम : जिओ फाइबर का मैनेजर किडनैप, 20 लाख की फिरौती

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे
  • गुड न्यूज : सतपुली के शुभम नेगी बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

June 14, 2026
सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.