प्रदेश में आगामी एक मई से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। दो वर्ष और ढाई माह बाद नए सर्किल रेट में औसत 26 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। इस संबंध में प्रस्ताव को उच्चानुमोदन मिल चुका है। एक सप्ताह में इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है। पूरे प्रदेश में लगभग 2832 सेक्टर में सर्किल रेट संशोधित होंगे।
उत्तराखंड स्टांप (संपत्ति मूल्यांकन) नियमावली, 2015 के अनुसार सर्किल रेट प्रति वर्ष बढ़ाए जाने हैं। इससे पहले 16 फरवरी, 2023 को प्रदेश में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। तब भी कोरोना संकट के कारण लगभग तीन वर्ष बाद सर्किल रेट में वृद्धि की गई थी। अब भी दो वर्ष और दो माह से अधिक समय बाद सर्किल रेट में संशोधन किया जाएगा।