चार धाम यात्रा इस बार अपने जोड़ों पर रहने वाली है। हालांकि यात्रा शुरू होने में अभी 2 सप्ताह का समय है लेकिन अभी से 17 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कर लिया है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आज सुबह जारी प्रेस नोट में बताया कि Tourist Care Uttarakhand (TCU) पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक 17,76,068 यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।
| धामों के लिए पंजीकरण की संख्या
यमुनोत्री धाम हेतुः 2,90,637
गंगोत्री धाम हेतुः 3,17,431
केदारनाथ धाम हेतुः 6,05,879.
बद्रीनाथ धाम हेतुः 5,34,045.
हेमकुंड साहिब यात्रा हेतुः 28,066 यात्रियों द्वारा पंजीकरण.
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भी यात्रियों में उत्साह कम नहीं है। पहाड़ों की कठिन राहें, बर्फीली हवाएँ और ऊँचाईयों के बावजूद श्रद्धालु पीछे नहीं हटे हैं।