उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने इस महीने के अंतिम दिन तक मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि अंतिम दिन तक बरसात और हिमपात के चलते पार्वती जनपदों में मौसम ठंडा बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।










