मौसम विभाग ने आज और कल के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 02 नवंबर 2025 शनिवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदानतक आंशिक बादल के साथ दिन में धूप खिलने के आसार हैं। सुबह शाम के तापमान में हल्की गिरावट के अलावा मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।
कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में कल यानी 3 नवंबर सोमवार को भी मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के तापमान में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।








